विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

नीतीश की अगुवाई में एनडीए सरकार ने किया पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार छह जिलाधिकारियों सहित कुल 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का तबादला एवं उनके पदस्थापन में फेरबदल किया गया है.

नीतीश की अगुवाई में एनडीए सरकार ने किया पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
नीतीश कुमार के साथ सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो)
पटना: बिहार की नीतीश कुमार नीत नई एनडीए सरकार ने प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस ढांचे को और भी चुस्त-दुरूस्त करने के लिए सोमवार को 27 आईएएस और 42 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार छह जिलाधिकारियों सहित कुल 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का तबादला एवं उनके पदस्थापन में फेरबदल किया गया है.

गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित कुल 42 भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिककरयों का तबादला एवं उनके पदस्थापन में फेरबदल किया गया है.

VIDEO: ये है नई नीतीश कैबिनेट के मंत्री

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Government, Nitish Kumar, NDA Government In Bihar, Administrative Reshuffle, IAS And IPS Officers Transferred
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com