विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

बिहार: पशु चोरी के शक में तीन लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बीती रात पिकअप से पालतू पशु की चोरी करने की खबर मिलने पर कुछ लोगों के हल्ला मचाने पर गांववाले इकट्ठे हो गए और उन्होंने चोरी के शक में तीन लोगों को पकड़ लिया.

Also Read in
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना:

बिहार के सारण जिले में पशु चोरी के शक में भीड़ ने तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला. मामला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के तहत नंदलाल टोला की है. भीड़ ने चोरी के शक में तीन लोगों को पकड़ा था. हालांकि, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बीती रात पिकअप से पालतू पशु की चोरी करने की खबर मिलने पर कुछ लोगों के हल्ला मचाने पर गांववाले इकट्ठे हो गए और उन्होंने चोरी के शक में तीन लोगों को पकड़ लिया. भीड़ ने तीनों की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि दो की मौके पर ही मौत हो गई. भीड़ ने उन लोगों के पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. 

इस मामले में पुलिस ने तीन की गिरफ्तारी की है पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है सदर और मढौरा डीएसपी के साथ आधा दर्जन थानों की पुलिस वहां कैम्प किये हुये है . पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नही हुई है। मृतकों का गांव घटना स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर है और मिलीजुली जाति का गांव है। गांव में पहले से पशु चोरी की घटना हो रही थी उसी के शक और पिकअप को देख लोंगो ने तीनों को चोर समझ पिटाई किये जिसमे दो की वहीं जबकि तीसरे की अस्पताल आने में मौत हो गयी। एसपी फोन नही उठा रहे हैं। गांव का विजुअल जल्द ही आपके पास भेजने का प्रयास कर रहे हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mob Lynching, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com