विज्ञापन

सरकारी स्कूल का अजीब नियम, बाहरी बच्चों को मिलेगा एडमिशन..स्थानीय बाहर; छात्राओं ने विधायक के घर डाला डेरा

पटना के बाढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां के सरकारी बालिका स्कूल को 'मॉडल स्कूल' क्या बनाया गया, स्थानीय छात्राओं के लिए दरवाजे ही बंद हो गए. स्कूल कहता है- 'बाहर वालों का एडमिशन होगा'. अब बेटियां हाथ में कागज लेकर विधायक के घर चक्कर काट रही हैं. पढ़ें गोविंद कुमार की यह रिपोर्ट...

सरकारी स्कूल का अजीब नियम, बाहरी बच्चों को मिलेगा एडमिशन..स्थानीय बाहर; छात्राओं ने विधायक के घर डाला डेरा
सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए धक्के खा रही हैं बेटियां, बाढ़ में 'मॉडल स्कूल' के नए नियमों ने बढ़ाई मुसीबत
NDTV Reporter

Barh News: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ इलाके में रहने वाली बेटियों के लिए अपने ही स्कूल में पढ़ाई करना एक सपने जैसा बन गया है. मामला राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय का है, जिसे अब मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है. लेकिन इस बदलाव के बीच स्थानीय छात्राएं पिछले कई दिनों से एडमिशन के लिए स्कूल के चक्कर काट रही हैं और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

क्या है पूरा मामला?

छात्राओं का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन स्थानीय बच्चों का एडमिशन नहीं ले रहा है, जबकि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं का एडमिशन धड़ल्ले से हो रहा है. पहले यह स्कूल सिर्फ लड़कियों के लिए था, लेकिन मॉडल स्कूल बनने के बाद अब इसमें लड़के-लड़कियां दोनों पढ़ सकेंगे. स्थानीय छात्राओं का कहना है कि उन्हें बार-बार तारीख देकर बुलाया जाता है, लेकिन अंत में मना कर दिया जाता है.

विधायक के पास पहुंचीं छात्राएं

जब स्कूल में कोई सुनवाई नहीं हुई, तो दर्जनों छात्राएं और उनके माता-पिता स्थानीय विधायक के आवास पर पहुंच गए. छात्राओं ने रोते हुए अपना दर्द सुनाया और पूछा कि अगर उन्हें अपने ही मोहल्ले के स्कूल में जगह नहीं मिलेगी, तो वे पढ़ने कहां जाएंगी?

स्कूल प्रबंधन की अपनी मजबूरी

स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि उनके हाथ बंधे हुए हैं. सरकार की ओर से जो आदेश आए हैं, उनमें बाहरी छात्रों के नामांकन की बात कही गई है. उन्होंने विधायक और शिक्षा विभाग के बड़े अफसरों को चिट्ठी लिखी है कि स्थानीय छात्राओं का एडमिशन भी लिया जाए, लेकिन अभी तक ऊपर से कोई हरी झंडी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें:- महिला को खेत में डसा.... परिजन एशिया के सबसे जहरीले सांप को लेकर पहुंचे अस्पताल, वार्ड में मचा हड़कंप

लेखक के बारे में
img
पुलकित मित्तल
Senior Sub Edtior
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barh Patna News Today, Bihar School Admission Dispute, Patna Model School News, Beti Bachao Beti Padhao Bihar, Barh MLA Housing Protest, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com