विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

घने कोहरे में ऑटो-ट्रक की भीषण टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के कनबेहरी गांव के समीप एनएच-2 पर हुई दुर्घटना, आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर

घने कोहरे में ऑटो-ट्रक की भीषण टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
औरंगाबाद जिले में घने कोहरे में हुई भीषण टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन.
  • घने कोहरे में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी
  • पिता-पुत्री की मौके पर मौत, एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु
  • ड्राइविंग सीट पर फंसे ट्रक चालक को काफी मुश्किल से निकाला गया
पटना: बिहार में घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. औरंगाबाद में ऑटो एवं ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में पिता व पुत्री की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. इस हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.   

औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनबेहरी गांव के समीप एनएच-2 पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के दो सदस्यों सहित तीन की मौत हो गई.  मृतकों में देव मस्जिद के निवासी शमशेर आलम (35वर्ष), उनकी पांच वर्षीय पुत्री जास्मीन एवं एक अन्य व्यक्ति आनंद कुमार सिंह शामिल है. हादसे में ट्रक चालक अपनी ड्राइविंग सीट पर फंस गया जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला. सभी घायलों को औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें : बिहार में घना कोहरा, पटना एयरपोर्ट पर विमान में फंसे यात्री

बताया जाता है कि शमशेर आलम अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ से अपने गांव देव की ओर लौट रहे थे. वे औरंगाबाद में जामा मस्जिद के पास से एक ऑटो से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप कोहरे के कारण पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी.  इस हादसे में शमशेर एवं इनकी पांच वर्षीय पुत्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

VIDEO : कोहरे से निपटने की तैयारी

हादसे में आनंद कुमार सिंह की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष कृष्णनंदन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा. शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद लाया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident In Dense Fog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com