विज्ञापन

Aurangabad Bank Firing: इंडियन बैंक में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से युवक की मौत, मचा हड़कंप

बैंक में गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गार्ड को हिरासत में ले लिया. इस दौरान बैंक मैनेजर से भी पूछताछ की गर्ठ जिसमें बड़ा खुलासा हुआ. पढ़ें आदित्य कुमार सिंह की यह रिपोर्ट.

Aurangabad Bank Firing: इंडियन बैंक में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से युवक की मौत, मचा हड़कंप
ऊंचौली गांव के इंडियन बैंक शाखा में फायरिंग के बाद से हड़कंप मचा हुआ है.
NDTV Reporter

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित ऊंचौली गांव के इंडियन बैंक शाखा में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. बैंक में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल जाने से रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों सहित ग्राहकों में दहशत फैल गई.

कैसे चली गोली?

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधव खाप गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में की गई है. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह बैंक खुलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक बंदूक से मिसफायर हो गया और गोली पास में मौजूद राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी. गोली लगते ही बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्याम बिहारी प्रसाद समेत अन्य कर्मियों ने जिंदा समझकर राजेंद्र पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया. हालांकि  ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मैनेजर संजीत कुमार निराला तथा सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

बैंक मैनेजर ने बताई आंखों देखी

वहीं बैंक मैनेजर संजीत कुमार निराला ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पानी पीने के बाद जैसे ही बंदूक उठाया, उसी दौरान अचानक गोली चल गई और पास में खड़े रिकवरी एजेंट को जा लगी. प्रारंभिक तौर पर घटना को मिसफायर माना जा रहा है. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय लोगों ने बैंक में सुरक्षा मानकों की जांच तथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. वैसे घटना के कारणों की अन्य तरह की भी चर्चा है. पुलिस तमाम बिंदुओं को खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें:- एंबुलेंस जाम में फंसी तो बच्चे को गोद में उठाकर 500 मीटर दौड़ा ट्रैफिक जवान, डॉक्टर बोले- 'थोड़ी देर और होती तो...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Bank Firing News, Indian Bank Security Guard Killed Recovery Agent, Aurangabad Bank Firing News, Bihar Bank Firing News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com