बिहार में एनडीए सरकार के गठन में और लालू -रबड़ी शासन के ख़ात्मे में पूर्व वित मंत्री अरुण जेटली की अहम भूमिका रही है. उनके निधन के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को घोषणा की उनकी आदमक़द प्रतिमा पटना में लगाने के अलावा उनका जन्मदिवस राजकीय समारोह के रूप में मनाया जायेगा. शनिवार को पटना में एनडीए की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए सरकार के गठन में उनकी भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि उनके साथ उनका एक विशेष सम्बंध रहा है ख़ासकर जब बिहार के भाजपा के प्रभारी बने और विधानसभा के दो चुनाव हुए उसमें उनकी भूमिका कोई नहीं भुला नहीं सकता.
बैंकिंग सेक्टर के लिए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का वह 'ब्लू प्रिंट', जिसपर आगे बढ़ी मोदी सरकार
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नीतीश ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में हालात को संभालने में अरुण जेटली की तुलना प्रख्यात समाजवादी मधु दंडवते से की. बिहार के सीएम ने कहा कि भले ही वो बिहार के रहने वाले नहीं थे लेकिन बिहारियों के प्रति उनका प्रेम और सद्भाव कुछ अधिक था. विरोधियों से भी जो संवाद करने की कला अरुण जेटली में थी. उसके अलावा खुल कर बातें करना और तबियत ख़राब रहने के बावजूद उनकी याददाश्त पर ना कोई असर दिखा और न वो परेशान दिखे.
कौन था फिरोज शाह जिसके नाम की जगह अब अरुण जेटली के नाम पर होगा स्टेडियम
जीएसटी पर अरुण जेटली के साथ अपने अनुभव की चर्चा करते हुए बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि ये उनके प्रयासों का फल है कि जीएसटी काउन्सिल में कभी किसी भी विषय पर वोटिंग नहीं हुई और सभी बातों का समाधान चर्चा कर निकाला गया. वहीं जनता दल के आरसीपी सिंह ने कहा कि उनको असली श्रद्धांजलि देने के लिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 2010 से भी बड़ा जनादेश हासिल कर संकल्प लिया जाये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं