विज्ञापन

भरत त‍िवारी के एनकाउंटर पर अन‍िरुद्धाचार्य बोले- क‍ितनों को मारोगे, फ‍िर दूसरा खड़ा होगा

ब‍िहार के भोजपुर में भरत त‍िवारी के एनकाउंटर पर कथावाचक बाबा अन‍िरुद्धाचार्य ने ब‍िहार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा क‍ि सरकार का ये रवैया ठीक नहीं है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भरत त‍िवारी के एनकाउंटर पर अन‍िरुद्धाचार्य बोले- क‍ितनों को मारोगे, फ‍िर दूसरा खड़ा होगा
भरत तिवारी के एनकाउंटर पर अनिरुद्धाचार्य ने पुलिस और सरकार की निंदा की. (फोटो- सोशल मीडिया)

वृंदावन के कथावाचक बाबा अन‍िरुद्धाचार्य ने भरत त‍िवारी के एनकाउंटर पर कहा क‍ि अब सरकार काम तो करती नहीं है. उस लड़के ने काम के ल‍िए अफसरों से कहा. जब नहीं क‍िया तो उसने बंदूक उठा ली. उसने क‍िसी की हत्‍या करने के ल‍िए बंदूक नहीं उठाई, ना क‍िसी का मर्डर क‍िया, लेक‍िन पुल‍िस ने उसे मार डाला. जब नहीं सुनोगे तो क‍िसी को तो खड़ा होना पड़ेगा.

"जनता राजा को पापी कहेगी"

अन‍िरुद्धाचार्य ने कहा, "आप जनता की हत्‍या कर रहे हैं, ये राजा के ल‍िए पाप है. ऐसे में जनता राजा को पापी कहेगी. राजा तो बड़ा पापी है, जो न‍िर्दोष जनता को मारे डाल रहा है. शरण में आए हुए लोगों को कभी नहीं मारना चाह‍िए. कोई बहुत बड़ा अपराधी होता या आतंकवादी होता तो आप मारते कोई मनाही नहीं थी."

"आपका सिस्टम तो बहरा है" 

उन्होंने कहा, "आतंकवादी और अपराधी को मार डाल‍िए, जो 10-20 मर्डर क‍िए हैं. जो गलत है, उसका एनकाउंटर कर दीज‍िए, जो सही है अपने गांव और समाज के ल‍िए आवाज उठा रहा है, उसे ही मार डालोगे. आपका स‍िस्‍टम तो बहरा है. ये गलत है. क‍ितनों को मारोगे फ‍िर दूसरा खड़ा होगा."

"पुलिस को संस्कार देना चाहिए" 

उन्होंने कहा, "नेताओं को अपने जनता को प्‍यार करना चाह‍िए. वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं. पुल‍िस आपकी कैसी है. पुल‍िस को थोड़ा संस्‍कार भी देना चाहिए. रामचर‍ितमानस का पाठ पढ़ाते क‍ि शरण में आए हुए लोगों को मारना पापा है." 

यह भी पढ़ें-

1. भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार में अब एनडीए में सियासत गरम, JDU सांसद ने की सिस्टम की आलोचना

2. प्रशासन को चुनौती, मुठभेड़ में मौत और अब बवाल... भरत तिवारी एनकाउंटर केस की पूरी टाइमलाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Tiwari Encounter, Anirudhacharya, Bihar Governement, Bhojpur Police Encounter Bharat Tiwari, Bhojpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com