बिहार में सरकारी कॉलेज से एमटेक करने का तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने पीजीईएसी-2026 के तहत एमटेक में एडमिशन की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होने जा रही है. वैध गेट (GATE) स्कोर वाले पात्र अभ्यर्थी 10 से 18 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीजीईएसी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई है. जबकि 19 जुलाई तक इसमें संशोधन किया जा सकता है.
24 जुलाई को जारी होंगे रैंक कार्ड
एमटेक एडमिशन के लिए रैंक कार्ड और काउंसलिंग कार्यक्रम 24 जुलाई को जारी किए जाएंगे. काउंसलिंग की तारीख बाद में जारी की जाएगी. ऐसे में तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अच्छा मौका है.
ये भी पढ़ेंः बेंगलुरु में खुलेगा ऑस्ट्रेलिया की इस टॉप यूनिवर्सिटी का कैंपस, भारत में ही मिलेगी विदेशी डिग्री, जानें सब कुछ
इन 10 कॉलेजों में होंगे एडमिशन
- एमआईटी मुजफ्फरपुर
- बीसीई भागलपुर
- जीईसी वैशाली
- जीसीई गया
- केसीई कटिहार
- जीईसी पश्चिमी चंपारण
- सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
- श्री फणीश्वर नाथ रेणु इंजीनियरिंग कॉलेज, अररिया
- डीसीई दरभंगा
- बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर
एक बार मिलेगा आवेदन का मौका
इन सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में पहले साल एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा. पर्षद के अनुसार, काउंसलिंग के पहले दो चरण केवल वैध गेट स्कोर वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होंगे. यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो फिर बची हुई सीटों के लिए और काउंसिलिंग होगी. एमटेक नामांकन के लिए आवेदन का अवसर केवल एक बार मिलेगा और उसी आवेदन के आधार पर सभी काउंसलिंग चरणों में सीटों का आवंटन किया जाएगा.
आवेदन की प्रक्रिया
एमटेक में एडमिशन के लिए पात्र उम्मीदवारों को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PGEAC-2026 ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरना होगा. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी.
ये भी पढ़ेंः क्या सच में लीक हुआ UGC NET का पेपर? एक्सपर्ट्स ने बताया Sociology में कितने आम हैं 'हूबहू सवाल'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं