- गिरिराज सिंह के बयान पर भड़के अमित शाह
- चिराग पासवान ने भी गिरिराज के बयान को गलत बताया
- गिरिराज सिंह के बयान पर नीतीश कुमार ने किया पलटवार
केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर दिए गए उनके बयान पर फटकार लगाई है. उन्होंने (Amit Shah) गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को इस तरह की शिकायत दोबारा न मिलने की हिदायत दी है. बता दें कि गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट के सामने आने के बाद बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच आपसी खींचतान की खबरें सुर्खियां बनने लगीं. मंगलवार शाम बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह ऐसे ट्वीट सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए करते हैं.
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार बोले- गठबंधन में सब कुछ ठीक, मन में न रखें कोई भ्रम
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के साथ एक ट्वीट किया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी नेता सुशील मोदी, जीतनराम मांझी, रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान एक साथ इफ्तार पार्टी में दिखाई दे रहे हैं. गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तंज कसा है. उन्होंने लिखा, ''कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फोटो आते? अपने कर्म-धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते है?''बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मोदी कैबिनेट में पशुपालन, डेयरी और मतस्य मंत्रालय का जिम्मा मिला है. गिरिराज सिंह लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के साथ-साथ पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए. बता दें कि बिहार में इस लोकसभा चुनाव में JDU और BJP 40 में से 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी 6 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारी थी. बीजेपी और एलजेपी के सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि JDU 16 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही.
कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??...अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है??? pic.twitter.com/dy7s1UgBgy
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) June 4, 2019
अपने बयानों से अक्सर विवादों में घिरने वाले गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने अपनी ही गठबंधन पार्टी के प्रमुख नेताओं पर सवाल उठाया है. मालूम हो कि 2008 से 2010 के बीच वह नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री भी रहे. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद ही अमित शाह ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए गिरिराज सिंह को हिदायत दी है. अमित शाह ने गिरीराज सिंह को फ़ोन करके कहा कि इस तरह की शिकायत आगे से नहीं आनी चाहिए. बता दें कि अमित शाह और नीतीश कुमार से पहले गिरिराज सिंह के इस बयान की लोजपा के नेता चिराग पासवान ने भी निंदी की थी.

उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि गिरिराज सर (Giriraj Singh) ऐसे ट्वीट करते रहते हैं. मुझे लगता है कि मीडिया गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के ट्वीट को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले रही है. इस विवाद में गिरिराज सिंह को क्लीनचिट देने पर चिराग पासवान ने कहा कि निरंतरता में उनके कई बयान आए हैं. कभी भी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होनी चाहिए कभी भी धर्म या जाति की राजनीति नहीं करना चाहिए. पीएम ने खुद ऐसे बयानबाजी से बचने की नसीहत दी थी.
नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार: बनाए जा सकते हैं आठ नए मंत्री, इन नामों पर है कयासबाजी
बहरहाल हमारी अपनी एक अपनी विचारधारा रही है. हम उसी पर चल रहे हैं. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप गिरिराज सिंह से मिलेंगे? क्या आप उनसे पूछेंगे कि आपने ऐसा ट्वीट क्यों किया है? इसपर चिराग पासवान ने कहा कि जब उनसे मुलाकात होगी तो मैं उनसे जरूर पूछूंगा लेकिन मुझे लग रहा है कि हम किसी एक के बयान को कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं.
VIDEO: गिरिराज सिंह ने इफ्तार की फोटो ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कसा तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं