विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2017

बिहार में गठबंधन पर मचे बवाल के बीच गांधी परिवार से आए नीतीश कुमार को दो फोन कॉल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोपाल गांधी को विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने में सहयोग के लिए नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया.

बिहार में गठबंधन पर मचे बवाल के बीच गांधी परिवार से आए नीतीश कुमार को दो फोन कॉल
जेडीयू प्रवक्ता एसपी त्यागी ने बताया कि राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से कई मुद्दों पर बात की....
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किया फोन
  • सोनिया ने नीतीश को फोन करके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया
  • सोनिया गांधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का भी आभार जताया
पटना: बिहार में गठबंधन को लेकर जारी सियासी संकट के बीच बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बात की. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोपाल गांधी को विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने में सहयोग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया. जदयू नेता केसी त्यागी ने बताया कि सोनिया ने जदयू अध्यक्ष को फोन करके उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. जदयू नेता शरद यादव ने नई दिल्ली में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का भी आभार जताया.   

जेडीयू प्रवक्ता एसपी त्यागी ने बताया कि राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से कई मुद्दों पर बात की जिसमें बिहार में जारी सियासी संकट भी शामिल है. उधर, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को सीबीआई के आरोपों पर तथ्‍य के साथ प्रामाणिक जवाब देना चाहिए. जेडीयू ने तेजस्‍वी यादव को 4 दिन का अल्‍टीमेटम दिया है. कांग्रेस लालू की पार्टी आरजेडी और जेडीयू के बीच जारी गतिरोध का जल्द से जल्द पटाक्षेप चाहती है. 

इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बात की थी. बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र गोपालगृष्ण गांधी को समर्थन देने के संकेत दिए थे. गौरतलब है कि मंगलवार को ही विपक्ष ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है.  
   
क्या इस बार नीतीश का मिलेगा साथ? 
पिछले महीने नीतीश कुमार ने बीजेपी को ओर राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का खुलकर समर्थन करने का ऐलान किया था. नीतीश के इस निर्णय पर कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी में जमकर बयानबाजी हुई थी. हालांकि, उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जेडीयू फिलहाल विपक्षी दलों के साथ नजर आ रही हैं. वो अलग बात है कि अभी तक बीजेपी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है.   
(इनपुट भाषा से भी)       
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Sonia Gandhi, Bihar Alliance, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com