विज्ञापन

एंबुलेंस की छत से निकलीं 1500 शराब की बोतलें, बिहार पुलिस ने ऐसे पकड़ा 'चलता-फिरता बार'

Bihar Ambulance Sharab News: हाजीपुर में शराब माफिया ने तस्करी के लिए एंबुलेंस की छत को ही 'तहखाना' बना दिया. पुलिस ने जब एंबुलेंस रोकी तो उसमें से 1500 बोतल शराब बरामद हुई. अब इस गाड़ी के मालिक का नाम सामने आ गया है.

एंबुलेंस की छत से निकलीं 1500 शराब की बोतलें, बिहार पुलिस ने ऐसे पकड़ा 'चलता-फिरता बार'
एंबुलेंस की छत से निकलीं 1500 शराब की बोतलें, हाजीपुर में तस्करी का खौफनाक तरीका देख पुलिस हैरान.
NDTV Reporter

Bihar Crime News Today: बिहार में शराबबंदी को ठेंगा दिखाने के लिए तस्कर अब किस हद तक जा सकते हैं, इसकी बानगी हाजीपुर में देखने को मिली है. सदर थाना क्षेत्र के दिघी मालमल्ला चौड़ में पुलिस ने एक ऐसी एंबुलेंस को पकड़ा है जिसे बाहर से देखने पर कोई शक नहीं कर सकता था, लेकिन उसकी छत के भीतर शराब का एक पूरा 'मयखाना' छिपा था.

छत के गुप्त तहखाने ने पुलिस को भी चौंकाया

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा विंगर एंबुलेंस के जरिए शराब की बड़ी खेप खपाई जा रही है. गुरुवार देर शाम जब पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो ऊपर से सब कुछ सामान्य दिखा. लेकिन एंबुलेंस की छत की बनावट थोड़ी अलग होने के कारण जब बारीकी से तलाशी ली गई, तो एंबुलेंस की छत से 1500 शराब की बोतलें निकलीं. यह नजारा देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए. तस्करों ने छत के ऊपर बाकायदा एक गुप्त केबिन बनाया था ताकि चेक पोस्ट पर पुलिस को चकमा दिया जा सके.

मुजफ्फरपुर का निकला मालिक, 550 लीटर शराब जब्त

SDPO सुबोध कुमार ने बताया कि इस एंबुलेंस में नीचे और ऊपर, दोनों जगह शातिर तरीके से तहखाने बनाए गए थे. कुल 550 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह गाड़ी मुजफ्फरपुर के मुन्ना कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह नेटवर्क और कहां-कहां फैला हुआ है. 

अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर हुआ रफूचक्कर

छापेमारी के दौरान एंबुलेंस का ड्राइवर चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने एंबुलेंस और शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर व गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें:- बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की मौत, मुरथल में केक कटने से पहले ही उजड़ गया परिवार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com