विज्ञापन
This Article is From May 04, 2016

तीन बच्चों के साथ महिला कुएं में कूदी, पति करता था चरित्र पर शक

तीन बच्चों के साथ महिला कुएं में कूदी, पति करता था चरित्र पर शक
खरगोन: खरगोन जिले में एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि जिले के सुन्द्रेल गांव के निवासी मोहन भील की पत्नी किरण बाई (27) ने अपने तीन बच्चों बादल (8), विक्की (4) और दुर्गादास (2) के साथ कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली।

चरित्र पर शक की वजह से परेशान थी महिला
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक महिला का पति उसके चरित्र पर शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद बना रहता था। महिला ने अक्सर होने वाले विवादों से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कुंए से निकाल लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मध्य प्रदेश, खरगोन, महिला ने की आत्महत्या, Madhya Pradesh, बच्चों के साथ आत्महत्या, Khargone, Woman Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com