विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2026

महिलाओं की अंडरगारमेंट्स चुराता था शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो खुद भी पहना दिखा, रूम का नजारा देख चौंके लोग

राजधानी के कोलार इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय निवासियों और पुलिस, दोनों को हैरान कर दिया है. पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो देर रात घरों में घुसकर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करता था.

महिलाओं की अंडरगारमेंट्स चुराता था शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो खुद भी पहना दिखा, रूम का नजारा देख चौंके लोग
  • राजधानी के कोलार इलाके में एक युवक को महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया है
  • आरोपी दीपेश को देर रात अमरनाथ कॉलोनी में चोरी के वक्त श्रमिक कार्ड के जरिए पहचान किया गया
  • पुलिस के दबिश पर आरोपी अपने घर में सो रहा था और चोरी किए हुए अंडरगारमेंट्स पहन रखा था

राजधानी के कोलार इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय निवासियों और पुलिस, दोनों को हैरान कर दिया है. पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो देर रात घरों में घुसकर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करता था. पकड़े जाने के वक्त आरोपी जिस हालत में मिला, उसे देखकर पुलिस टीम भी सन्न रह गई.

रात के अंधेरे में देता था वारदात को अंजाम

घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। कोलार स्थित अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेयरी व्यवसायी ने अपने मकान की बालकनी में कुछ संदिग्ध हलचल महसूस की. जब वे बाहर निकले और शोर मचाया, तो उन्होंने देखा कि एक युवक महिलाओं के कपड़े लेकर भाग रहा है. घबराहट में भागते समय आरोपी का श्रमिक कार्ड वहीं गिर गया, जिससे उसकी पहचान 'दीपेश' के रूप में हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की दबिश और चौंकाने वाला खुलासा

पीड़ित की शिकायत और मौके पर मिले श्रमिक कार्ड के आधार पर कोलार पुलिस ने बुधवार को आरोपी के घर पर दबिश दी. जब पुलिस अंदर पहुंची तो नजारा बेहद चौंकाने वाला था. आरोपी दीपेश अपने घर में चैन से सो रहा था. पुलिस तब दंग रह गई जब उन्होंने देखा कि आरोपी ने चोरी किए गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स खुद पहन रखे थे. पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की.

Latest and Breaking News on NDTV

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से ही अमरनाथ कॉलोनी और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी किसी मानसिक विकृति का शिकार है या वह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था.

पुलिस का कहना है, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से मिले साक्ष्य और उसकी स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि यह एक असामान्य व्यवहार का मामला है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Crime News In Hindi, Kolar Police Station, Innerwear Thief Bhopal, Women's Undergarments Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com