विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2018

बीजेपी ने मिजोरम की सड़क और काठमांडू में जमा कूड़े को बेंगलुरु का बताया, कांग्रेस ने बोला हमला

पहली तस्वीर में सड़क पर कचरे का अंबार दिखता है. चार्जशीट में कहा गया कि ये हाल बना दिया है इस शहर का. दूसरी तस्वीर में एक सड़क दिखती है जिसमें कई गड्ढे दिख रहे हैं जोकि किसी भी सड़क की दुर्दशा बताने के लिए काफी है.

बीजेपी ने मिजोरम की सड़क और काठमांडू में जमा कूड़े को बेंगलुरु का बताया, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रकाश जावड़ेकर की फाइल फोटो
बेंगलुरु: बीजेपी का बेंगलुरु बचाओ अभियान विवादों में घिर गया है. यह विवाद इसमें छपी दो तस्वीरों की वजह से पैदा हुआ. दरअसल पिछले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक 'चार्जशीट' जारी की थी जिसमें सिद्दारमैया सरकार की विफलताएं दर्शाने की कोशिश की गई थी. पहली तस्वीर में सड़क पर कचरे का अंबार दिखता है. चार्जशीट में कहा गया कि ये हाल बना दिया है इस शहर का. दूसरी तस्वीर में एक सड़क दिखती है जिसमें कई गड्ढे दिख रहे हैं जोकि किसी भी सड़क की दुर्दशा बताने के लिए काफी है.

PM मोदी ने सिद्धारमैया सरकार पर किया हमला, बोले- रोज भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं
 
bengaluru

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य रिज़वान अरशद ने कहा, गड्ढे वाली तस्वीर मिज़ोरम की है बेंगलुरु की नहीं और कचरे वाली काठमांडू की. बीजेपी का एक स्पेशल सेल है जो सिर्फ फोटोशॉप करके लोगों को बहकाने का काम करता है. कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता ने गलती तो मानी लेकिन साथ ही ये भी कहा कि "राज्य की  सिद्धारमैय्या सरकार से जवाब फ़ोटो पर नहीं बल्कि उन आरोपों का हम मांग रहे हैं जो इस चार्जशीट में लगाये गए हैं जैसे भ्रष्टाचार बिगड़ती क़ानून व्यवस्था वगैरह. लेकिन इसके साथ साथ बीजेपी ने ये भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने तुमकर में सोलर पावर के प्रोजेक्ट के लिए "सरकारी विज्ञापन में तस्वीर तुर्की की लगाई है", पर कांग्रेस का क्या कहना है.
 
bengaluru
रिज़वान अरशद की सफाई थी कि तमकुर में लगा सोलर पावर प्रोजेक्ट तुर्की से बड़ा है ऐसे में हम चोये प्रोजेक्ट की तस्वीर क्यों लगाएंगे. जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे- वैसे दोनों पार्टियों के बीच नोक- झोंक बढ़ती जा रही है. इन सबके बीच बीजेपी ने इन आरोपों के बाद बेंगलुरु में बेंगलुरु बचाओ अभियान की शुरुआत की है और शहर के सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में हर रोज़ 2 विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से 14 दिनों में इस अभियान को पूरा करने का इरादा रखती है. इसी तर्ज़ पर कर्नाटक में तटीय क्षेत्रों जैसे मेंगलोर उडुपी कारवार में भी ऐसे अभियान चल रहे हैं और मंगलवार को इसी अभियान को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करेंगे.

 VIDEO- कर्नाटक में सियासी घमासान, कांग्रेस-बीजेपी की जुबानी जंग
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharamaiah, Prakash Javadekar BJP, Bengaluru Bacaho Abhiyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com