विज्ञापन

Exclusive: वे रोते थे, मैंने की थी सीएम बनने की भविष्यवाणी... डीके शिवकुमार के ज्योतिषी के बड़े खुलासे

Karnataka News: डीके शिवकुमार के ज्योतिषी ने NDTV को दिए खास इंटरव्यू में उनके बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं. सत्ता संघर्ष के दौरान उनकी मानसिक स्थिति से लेकर उनके शपथ ग्रहण तक, सबकुछ बताया.

Exclusive: वे रोते थे, मैंने की थी सीएम बनने की भविष्यवाणी... डीके शिवकुमार के ज्योतिषी के बड़े खुलासे
डीके शिवकुमार के ज्योतिषी का खास इंटरव्यू.
  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे, जो सिद्धारमैया की जगह लेंगे और शपथ ग्रहण करेंगे
  • ज्योतिषी बेलूर द्वारकानाथ ने पहले ही डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी थी
  • डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की सबसे अधिक संभावना शुक्रवार को बताई गई है, रविवार और सोमवार विकल्प हैं

कर्नाटक को डीके शिवकुमार के रूप में नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. वह सिद्धारमैया की जगह लेने जा रहे हैं. डीके शिवकुमार को भले ही कुर्सी अब मिलेगी लेकिन उनके सीएम बनने की भविष्याणी तो बहुत पहले ही कर दी गई थी. ये भविष्यवाणी की थी बेलूर द्वारकानाथ ने, जो शिवकुमार के ज्योतिषी और सलाहकार हैं. जानें उन्होंने एनडीटीवी को दिए एक खास इंटरव्यू में डीके के शपथ ग्रहण से लेकर उनके सत्ता संघर्ष के बारे में क्या-क्या बताया.  

डीके शिवकुमार के सीएम बनने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी

डीके शिवकुमार के ज्योतिषी और सलाहकार बेलूर द्वारकानाथ ने बताया कि उन्होंने डीके शिवकुमार को पहले ही बता दिया था कि एक दिन वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. डीके का उनको बहुत मानते हैं. यही वजह है कि उनसे वह हर दिन बात करते हैं. 

इस दिन होगा शिवकुमार का शपथ ग्रहण

बेलूर द्वारकानाथ ने एनडीटीवी को डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की तारीख भी बता दी. उन्होंने बताया कि डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की सबसे ज्यादा संभावना शुक्रवार को है. हालांकि उन्होंने रविवार और सोमवार को भी विकल्प के रूप में बताया. उन्होंने आज सुबह ही डीके से बात की थी. 

सत्ता संघर्ष के दौरान रोते थे डीके

डीके के ज्योतिषी ने बताया कि सत्ता संघर्ष के दौरान शिवकुमार बहुत ज्यादा डिप्रेशन में थे. उनका तनाव इतना ज्यादा था कि वह रोने लगते थे. गुरुवार को ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के बीच खास रिश्ता देखने को मिल था, जब डीके ने उनके पैस छुए और उनको गले से लगाया था. लेकिन ज्योतिषी का कहना है कि सिद्धा डीके के सीएम बनने से खुश नहीं हैं. वह खुद तो कोई समस्या पैदा नहीं करेंगे, लेकिन अपने लोगों के जरिए जरूर करवाएंगे. 

सिद्धारमैया डीके के सीएम बनने से खुश नहीं

डीके के ज्योतिषी का कहना है कि कर्नाटक में पिछले तीन सालों में सरकार ने कुछ भी नहीं किया. लेकिन डीके को सीएम बनने के बाद इसे बदलना होगा. बेंगलुरु में लोगों की बहुत ही गंभीर समस्याएं हैं. उन पर भी नए सीएम को ध्यान देना होगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी भविष्यवाणी की कि डीके देश की राजनीति के शिखर पर पहुंचेंगे. 

लेखक के बारे में
img
शिव अरूर
Managing Editor and Senior Anchor, NDTV 24x7
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Dk Shivkumar, Siddharamaiah, Karnataka Cm, Belur Dwarakanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com