एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात में फरार हुआ होगा तेंदुआ
बेंगलुरु:
बेंगलुरु के बनरगट्ठा राष्ट्रीय उद्यान से रविवार रात 8 साल का तेंदुआ पिंजरे से भाग कर जंगल में चला गया। चिड़ियाघर और वन विभाग के अधिकारियों की 6 टीमें उसे तलाश रही हैं। 
इस तेन्दुए को इस महीने की 7 तारिख को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड के एक स्कूल से 12 घंटों की मेहनत के बाद पकड़ा गया था। इस दौरान वन विभाग के एक अधिकारी समेत चार कर्मी घायल हुए थे। इसके बाद अगले ही दिन कुछ लोगों ने इस इलाके में देर शाम 2 तेंदुओं को देखने का दावा किया। अफरातफरी मची तो अगले दिन इस इलाके के 130 स्कूल एहतियात के तौर पर बंद करवा दिए गए। हालांकि वो दोनों तेंदुए वन विभाग की गिरफ्त में नहीं आये। कई जगहों पर पिंजरे भी लगाए गए लेकिन सभी कोशिश बेकार गयी। 
अब वो तेंदुआ चिड़ियाघर से भाग निकला है जो इस स्कूल से पकड़ा गया था। चिड़ियाघर के कार्यकारी निदेशक संतोष कुमार के मुताबिक ऐसा लगता है कि रात में खाना देते वक़्त पिंजरे का दरवाज़ा सही से बंद नहीं हुआ और वो भाग खड़ा हुआ। संतोष कुमार का कहना है कि ये तेन्दूआ आदमखोर नहीं है, ऐसे में लोगों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया जिनकी लापरवाही से ये तेंदुआ भाग निकला।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बेंगलुरु, तेंदुआ फरार, स्कूल में तेंदुआ, सिद्धरमैया, Bengaluru, Captured Leopard Escapes, Leopard In School, Siddaramaiah