विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

बेटी ने पिता को दी दूध में मिलाकर नशीली गोली, फिर प्रेमी के साथ रेत डाला गला और...

15 साल की लड़की को उसके पिता की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना बेंगलुरू की है. डीसीपी एन शशि कुमार ने बताया कि लड़की ने पिता की हत्या करने के बाद अपने दोस्त की मदद के साथ शव को आग के हवाले कर दिया.

बेटी ने पिता को दी दूध में मिलाकर नशीली गोली, फिर प्रेमी के साथ रेत डाला गला और...
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेंगलुरू:

15 साल की लड़की को उसके पिता की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना बेंगलुरू की है. डीसीपी एन शशि कुमार ने बताया कि लड़की ने पिता की हत्या करने के बाद अपने दोस्त की मदद के साथ शव को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र 15 साल है और वह 18 साल के प्रवीण से प्यार करती थी. दोनों को जय कुमार जैन के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या को रविवार की सुबह अंजाम दिया गया था.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा को तीन साल का सेवा विस्तार

सहायक पुलिस आयुक्त वी धनंजय कुमार ने बताया कि जय कुमार राजस्थान का रहने वाला था और यहां रजनीनगर इलाके में उसकी कपड़ों की दुकान थी. लड़की का बाप अपनी पत्नी और बेटे को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था. दोनों पुडुचेरी में किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. जब वह घर लौटा तो बेटी ने बाप को दूध में नशीली गोली मिलाकर दे दी. जब जैन सो गया तो लड़की और उसके प्रेमी ने कथित रूप से उसका गला काट दिया. 

अपराध का सिलसिला यहीं नहीं रुका. दोनों 41 साल के जैन के शव को घसीट कर बाथरूम में ले गए और उसे आग के हवाले कर दिया. जब पड़ोसियों ने घर से धुंआ निकलता देखा तो उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी इत्तिला की. जब पुलिस और दमकल विभाग के लोग घर के भीतर घुसे तो वहां जय कुमार का अधजला शव पड़ा था और उस पर चाकू से वार किए जाने के दस घाव थे. पूछताछ करने पर लड़की और उसके प्रेमी ने विरोधाभासी बयान दिए. जोर डालकर पूछने पर दोनों ने अपराध कुबूल कर लिया.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा सदस्य बने, राजस्थान से निर्विरोध निर्वाचित

लड़की ने बताया कि उसका पिता उसके प्रेम प्रसंग से गुस्से में था. हाल ही में वह अपने प्रेमी के साथ एक मॉल में गयी थी. बाप के जवाब तलब करने पर उसे बुरा लगा और उसने अपने पिता को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली.

Video: व्यापारी ने खुद को गोली मारने से पहले पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com