विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2019

World Badminton Championship: कुछ ऐसे पीवी सिंधु ने फाइनल में पहुंच रचा बड़ा इतिहास, प्रणीत सेमीफाइनल में हारे

World Badminton Championship: कुछ ऐसे पीवी सिंधु ने फाइनल में पहुंच रचा बड़ा इतिहास, प्रणीत सेमीफाइनल में हारे
World Badminton Championship: पीवी सिंधु की फाइल फोटो
  • वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें नंबर की खिलाड़ी को दी मात
  • सिर्फ 40 मिनट में चीन की चेन यू फेई को हराया
  • पीवी सिंधु सीधे सेटों में 21-7, 21-14 से जीतीं
बासेल (स्विट्जरलैंड):

ओलिंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु (PV Sindhu reaches in Final) ने शनिवार को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के साथ ही सिंधु का टूर्नामेंट में रजत पदक पक्का हो गया है. वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज सिंधु (PV Sindhu reaches in to Final) ने वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को सीधे सेटों में 21-7, 21-14 से पराजित किया. यह मुकाबला 40 मिनट तक चला. इसी के साथ ही पीवी सिंधु ने टूर्नामेंट नें बड़ा इतिहास रच दिया. पीवी सिंधु ने लगातार तीसरे साल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर हैट्रिक जड़ दी. सिंधु साल 2017 और 2018 में भी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं. 

वहीं, पुरुष वर्ग में बी.साई प्रणीत को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. प्रणीत को शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा के हाथों 13-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद मोमोटा ने प्रणीत के खिलाफ 4-2 का रिकॉर्ड कर लिया है. मोमोटा ने लगातार दूसरे साल फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने पिछले साल इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। मोमोटा ने 41 मिनट में प्रणीत को पराजित किया. हार के बावजूद प्रणीत कांस्य पदक जीतने में सफल रहे. बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में उनका यह पहला पदक है। प्रणीत बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. प्रणीत से पहले दिग्गज  प्रकाश पादुकोण ने 36 साल पहले 1983 में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था.

यह भी पढ़ें: Tennis: यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचे सुमित नागल, रोजर फेडरर से होगा मुकाबला

भारतीय खिलाड़ी ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले गेम में एकतरफा जीत दर्ज की. सिंधु शुरुआत से ही चीनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आईं और उन्होंने 6-2 से बढ़त बना ली. अपने बेहतरीन खेल के जरिए सिंधु ब्रेक तक 11-3 के बड़े अंतर से आगे रहीं. 

यह भी पढ़ें: कप्तान विराट कोहली ने बांधे पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफों के पुल, कही यह बात

वर्ष 2017 और 2018 में रजत तथा 2013 व 2014 में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने ब्रेक के बाद भी अपने खेल के स्तर को गिरने नहीं दिया. उन्होंने नेट पर शानदार खेल दिखाया और 18-5 की बढ़त बनाने के बाद 21-7 से गेम जीत लिया. दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी जल्द ही लय में आई और ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गई. 

VIDEO:  धोनी के संन्यास पर युवा क्रिकेटरों की राय जान लीजिए. 

सिंधु ने मुकाबले में फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और 15-8 से आगे होने के बाद 21-14 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pusarla Venkata Sindhu, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com