विज्ञापन

केतन के पिता ने खोला राज, कैसे सिया ने रची थी पूरी प्लानिंग, 'अपनी अय्याशी के लिए मेरा कोहिनूर छीन लिया'

Pune News: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि सिया ने पहले ही हत्या की साजिश रच ली थी. 14 जून को नाकाम होने के बाद 18 जून को उसने घटना को अंजाम दिया था.

केतन के पिता ने किया बड़ा खुलासा
पुणे:

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, उसमें लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने अहम जानकारियां दी हैं. उनका कहना है कि सिया ने पहले ही केतन को मारने की प्लानिंग कर ली थी. अगर उसे केतन से शादी नहीं करनी थी तो वह बता देती हम शादी कैंसिल कर देंते. लेकिन अपनी अय्याशी के लिए मेरे कोहिनूर जैसे बेटे को छीन लिया. इस घटना के बाद केतन के घर में सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. केतन की मां ने भी सिया और उसके प्रेमी को मौत की सजा दिए जाने की मांग की है. 

बाली जाने वाले थे केतन और सिया

केतन अग्रवाल के पिता विशाल ने बताया कि दोनों की सगाई फरवरी में हुई थी. सबकुछ सही चल रहा था. फरवरी में केतन और सिया ने विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी की थी. वह 6 जून को बाली जाने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया. इस वजह से वह बाली नहीं जा पाया था. लेकिन हमें यह समझ में नहीं आया कि एक ही बैग में सबकुछ रखा हुआ था, उस वक्त केतन का ही पासपोर्ट चोरी कैसे हुआ. यह समझ से परे था.'

Latest and Breaking News on NDTV

(केतन और सिया की सगाई की तस्वीरें)

केतन को बार-बार लोहागढ़ किला ले जा रही थी सिया 

केतन के पिता ने बताया कि सिया बार-बार केतन को पुणे के लोहागढ़ किला ले जा रही थी. 31 मई को केतन और सिया लोहागढ़ किले पर गए थे. इसके बाद फिर से उसने 5 जून को लोहागढ़ किले पर चलने की बात कही थी. लेकिन किसी कारण से वह नहीं जा पाए. लेकिन 14 जून को वह फिर से लोहागढ़ पहुंचे. यहां सिया ने केतन के धक्का दिया था. लेकिन तब केतन ने गिरते ही एक झाड़ी पकड़ ली थी. जिसके बाद सिया ने ड्रामा करते हुए कहा कि सांप आ गया था. इसलिए उसने केतन को धक्का दे दिया था. फिर 18 जून को केतन को सिया बर्थडे के बहाने फिर से लोहागढ़ किले पर ले गई यही पर उसका प्रेमी चेतन चौधरी भी आ गया. दोनों ने मिलकर केतन को धक्का दिया और चेतन मौके से भाग गया. इसके बाद सिया ने हल्ला किया और केतन के नीचे गिरने की बात लोगों को बताई.'

Latest and Breaking News on NDTV

मेरा कोहिनूर छीन लिया: विशाल अग्रवाल

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि अगर सिया गोयल उनके बेटे से शादी नहीं करना चाहती थीं, तो वह बस मना कर सकती थीं हम लोग तुरंत शादी को रोक देते. लेकिन अपनी अय्याशी के लिए मेरे बेटे को मारने की क्या जरूरत थी. सिया ने पूरी प्लानिंग के साथ मेरे बच्चे को मारा है. इस मामले में सिया के परिवार वालों से भी सवाल होना चाहिए कि उन्होंने सिया से बात क्यों नहीं की थी. सिया और उसके प्रेमी ने बड़ा कदम उठाने का फैसला क्यों किया? उनकी सोच कैसी है? उनकी सोच इतनी बेरहम है कि किसी के 26 साल के बेटे की जान ले ली गई. समाज को ऐसी बेरहम सोच पर ध्यान देने की जरूरत है. यह सोच कहां से आती है  उनके परिवार से या उनकी परवरिश से भी यह सवाल होना चाहिए.  विशाल अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा बेहद होनहार था और वह उनके बिजनेस को लगातार बढ़ा रहा था. लेकिन सिया ने अपनी अय्याशी के लिए मेरे कोहिनूर जैसे बेटे को छीन लिया. मेरा पूरा परिवार उजड़ गया है. जो बेटा बुढ़ापे में मेरा सहारा बनने वाला था, आज उसी सहारे को सिया ने छीन लिया.'

Latest and Breaking News on NDTV

( फोटो में बायीं तरफ मंगेतर और सिया वहीं दायीं तरफ प्रेमी है....)
 

'मामले को फास्टेक कोर्ट में चलाया जाए'

केतन के पिता ने कहा कि मामले को फास्टेक कोर्ट में चलाकर तुरंत से तुरंत इस घटना में आरोपी सिया और उसके प्रेमी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए. उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और अदालत से भी यही अपील की है. केतन के पिता का कहना है कि इस मामले में जल्दी न्याय मिलना चाहिए. क्योंकि केस अगर लंबा चला तो सिया और उसके प्रेमी जमानत ले सकते हैं. लेकिन अगर अदालत जल्दी न्याय देगी तो हम दूसरे बच्चों को इस तरह की घटना से बचा सकते हैं. क्योंकि यह जरूरी है. नहीं तो न जाने कितने परिवारों के बच्चे इसी तरह से अपनी जान गंवाते रहेंगे.'

सिया को ड्रिंक की आदत थी: केतन की मां 

केतन की मां ने बताया कि राखी अग्रवाल ने बताया 'सगाई के बाद से ही वह सिया को बहू मान रही थी. लेकिन वह लगातार झूट बोल रही थी. सगाई होने के बाद वह तीन बार घर पर आई थी. इस दौरान किसी को भरोसा नहीं हुआ कि वह इतनी बड़ी प्लानिंग कर रही है. केतन की मां ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि सिया ड्रिंक करती है. तो हमने उसे पहले ही यह बात बता दी थी कि हमारे परिवार में ड्रिंक नहीं चलती है तो उसने बड़े अच्छे से यह बात मान ली थी कि वह ड्रिंक नहीं करेगी. केतन की मां ने कहा कि सिया और उसके प्रेमी को मौत की सजा होनी चाहिए.'

18 जून की है घटना 

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई फरवरी में हुई थी. सगाई के बाद से ही दोनों एकसाथ समय भी गुजार रहे थे. लेकिन सिया का चेतन के साथ पहले से ही अफेयर चल रहा था. ऐसे में उसने पूरी प्लानिंग रची हुई थी. 18 जून को दोनों ने केतन को किले से धक्का दे दिया था. शुरुआत में मामला ऐसा लगा था कि केतन खुद फिसल कर गिर गया है. लेकिन जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो इसमें सिया और चेतन की पूरी प्लानिंग का खुलासा हो गया. घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस घटना की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है. 

ये भी पढ़ेंः पुणे का 'राजा रघुवंशी': शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का पैलेस, प्लेन...मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर खाई में धकेला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune News, Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder, Ketan Agarwal Murder Case, Ketan Agrawal Murder, Pune Crime 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com