What device Indian shuttler was using during Uber Cup match against Denmark: पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई डेढ़ साल पहले दिसंबर 2024 में विवाह के बंधन में बंधे. वेंकट एक टाटा माइनिंग कंपनी पोसिडेक्स के एक्ज़ेक्यूटिव डायरेक्टर हैं. NDTV से एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान सिंधु ने कहा था, “उन्हें (वेंकट को) बैडमिंटन के बारे में तकनीकी जानकारी भले ही नहीं हो, लेकिन वो गेम को सीखने-समझने की कोशिश करते रहते हैं. वो इसमें अपनी भागीदारी भी ज़रूर करना चाहते हैं. वो तकनीकी रूप से बेहद मज़बूत हैं. इस गेम में वो टेक्निकल तरीके से शामिल होना चाहते हैं. मुझे यकीनन इसका फ़ायदा हो सकता है.”
#ThomasUberCupFinals #Horsens2026
— Vinayakk (@vinayakkm) April 24, 2026
Oh this is new. PV Sindhu is testing out Temple, the wearable health metrics device that recently made headlines (pun unintended, hehe). pic.twitter.com/9fTI8DVIPy
क्यों ख़ास है ‘टेंपल,' खेलों में आएगी क्रान्ति?
सिंधु ने उबर कप में पहली बार टेंपल पहनकर मेज़बान देश की लाइन क्रिस्टोफेंसेन के ख़िलाफ़ मैच खेला. इससे रीयल टाइम में माथे में खून की रफ़्तार पर नज़र रखी जा सकती है. इससे लगातार खिलाड़ी यानी सिंधु को लेकर फीडबैक मिलता रहता है. इससे सिंधु के कॉग्निशन यानी विकास को भी ट्रैक किया जा रहा है. इसका फ़िलहाल परफॉर्मेंस या प्रदर्शन पर कितना असर होगा, इसका आकलन मुश्किल है. लेकिन इसका मकसद ज़रूर प्रदर्शन में बेहतरी है. फ़िलहाल इसका इस्तेमाल सिंधु ने शुरू किया है. लेकिन अगर ये प्रयोग कामयाब रहा तो दूसरे खेलों में भी इसे जगह बनाने में देर नहीं लगेगी.
ये करीब 1 इंच लंबा डिवाइस है और इसमें ब्लू टूथ का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बार पहनने पर इसे 3-4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. फ़िलहाल ये डिवाइस बिक्री के लिए नहीं है. लेकिन अगर सिंधु पर इसका प्रयोग कामयाब रहा तो खेलों की दुनिया में एक अलग क्रान्ति आ सकती है.
Two matches in two hours. Must-win tie. And my body politely reminding me I'm not 19 anymore 🤣
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) April 24, 2026
Glad to win both for 🇮🇳 ❤️
Get well soon Christine 🤗 pic.twitter.com/f4GrVN1Vok
30 साल की डबल ओलिंपिक और एक गोल्ड समेत पांच वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल जीतनेवाली सिंधु ने अपने सिंगल्स और महिला डबल्स मैचों में जीत के बाद माथे पर ‘टेंपल' के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “दो घंटे के अंदर दो मैच. जीत ज़रूरी वाले मैच. और मेरा शरीर विनम्रता से कह रहा है कि मैं अब 19 की नहीं हूं. बेहद खुश हूं कि भारत के लिए दोनों मैच जीते.”
Gentle reminder to all the concerned doctors and/or influencers
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) January 9, 2026
We haven't made any public commercial announcements about Temple yet. We haven't released any official device benchmarking data. A lot of the work is still underway; we're months away from introducing preview… pic.twitter.com/WHkdiv6hfW
दूसरी ओर जोमैटो के मुख्य संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है कि Temple के बारे में कोई भी सार्वजनिक कमर्शियल घोषणा नहीं की है, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "हमने अभी तक Temple के बारे में कोई भी सार्वजनिक कमर्शियल घोषणा नहीं की है. हमने कोई भी आधिकारिक डिवाइस बेंचमार्किंग डेटा भी जारी नहीं किया है. अभी भी बहुत सारा काम चल रहा है. लोगों के लिए प्रीव्यू डिवाइस पेश करने में हमें अभी कई महीने लगेंगे..अगर हम ऐसा करते भी हैं तो. आप लोगों को एक ऐसे "बिना वेरिफ़ाई किए हुए" डिवाइस को न खरीदने की सलाह दे रहे हैं, जो अभी ऑर्डर या प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध भी नहीं है. सच कहूं तो, यह बात थोड़ी मजेदार है".
दीपिंदर गोयल ने आगे लिखा, "अगर हम Temple को बेचने का फैसला करते हैं..और जब भी करते हैं, तो हम उससे जुड़ी सारी वैज्ञानिक जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे. आप उस समय अपनी राय दे सकते हैं और अपनी सलाह भी दे सकते हैं. तब तक के लिए, जिज्ञासु बने रहें और भारतीय स्टार्टअप्स का हौसला बढ़ाएं? आपका संदेह हमारे लिए कीमती है, लेकिन उसका सही समय आने पर ही उसे जाहिर करें".
ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं