भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने थाईलैंड में होने वाले आगामी टूर्नामेंटों से पहले कई प्रतिबंधों के साथ प्रशिक्षकों (ट्रेनर) और फिजियो से मिलने की अनुमति नहीं देने पर मंगलवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आलोचना करते हुए इन मुद्दों का जल्द से जल्द हल निकालने का आग्रह किया. लंदन ओलंपिक (2012) की कांस्य पदक विजेता ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाये गये प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किये. साइना ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में सभी के नेगेटिव आने के बाद भी फिजियो और प्रशिक्षक हम से नहीं मिल सकते? हम चार सप्ताह तक खुद को फिट कैसे रखेंगे. हम बेहतर स्थिति में टूर्नामेंट खेलना चहते हैं. कृपया इसका हल निकालें.
The physios and trainers cannot meet us during the entire tour after all of us have tested negative ? @bwfmedia @bwf_ac 4 weeks of this how is it possible to maintain ourselves . We want to play the tournament in good condition. Please sort this @bwfmedia .
— Saina Nehwal (@NSaina) January 5, 2021
तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन हासिल करने के लिए साइना के पास मार्च तक का समय है, ऐसे में वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उचित प्रशिक्षण की कमी से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है. विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने इस मुद्दे को लेकर बीडब्ल्यूएफ से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी टीम को अभ्यास के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिल रहा है। एक ही समय पर जिम करना है. ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए मार्च तक का समय है ऐसे में फिटनेस के लिए यह अच्छा नहीं है. भारत का पूरा दल बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के दो सुपर 1000 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड की राजधानी में है.
Practice only for an hour everyday for the entire team ? Gym timings the same ... considering March being the important Olympic qualification period this is not good enough to be in good shape . @bwfmedia
— Saina Nehwal (@NSaina) January 5, 2021
साइना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘हमें वार्म अप/ कूल डाउन /स्ट्रेचिंग / के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। हम यहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की बात कर रहे है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने फिजियो और ट्रेनर को यहां लाने के लिये काफी खर्च किया है. अगर वे हमारी मदद नहीं कर सकते तो यह बात हमें पहले क्यों नहीं बताई गयी थी?''
No Time for warm ups / taping / cool downs / stretches..we are talking about the best players in the world competing isn't it ? We've spent a lot of money getting the physios and trainers along with us . If they can't help us then why was this not told before ? @bwfmedia
— Saina Nehwal (@NSaina) January 5, 2021
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)Tried contacting @bwfmedia but no reply .. so had to do this ..
— Saina Nehwal (@NSaina) January 5, 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं