TVS ने अपने पॉपुलर NTORQ 125 को एक बार फिर नए और बेहद आकर्षक अंदाज में पेश कर दिया है. कंपनी ने NTORQ 125 के Disc और Race Edition वेरिएंट्स को नए शानदार कलर्स और दमदार ग्राफिक्स के साथ बाजार में उतारा है. अगर आप भी एक स्टाइलिश और तेज-तर्रार स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है.
TVS NTORQ 125 को और भी ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए तीन नए बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन पेश किए हैं. इसमें ड्रिफ्ट ब्लू (Drift Blue), इन्फर्नो रेड (Inferno Red) और रश ग्रीन (Rush Green) शामिल हैं. इन नए रंगों के साथ स्कूटर में कलर्ड अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसके लुक को किसी रेसिंग ट्रैक की गाड़ी जैसा लुक देते हैं.

अगर बात करें TVS NTORQ 125 के डिस्क (Disc) वेरिएंट की, तो इसे कंपनी ने दो बेहद क्लासी और आकर्षक कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है. अब ग्राहक इसे मिडनाइट ब्लैक (Midnight Black) और स्पीति व्हाइट (Spiti White) कलर में खरीद सकेंगे. इसके अलावा, जो लोग इसके नार्डो ग्रे (Nardo Grey) कलर को पसंद करते थे, उसे भी कंपनी ने अब नए और शार्प ग्राफिक्स के साथ अपडेट कर दिया है.
Kawasaki लाई नई KLX230! अब कम हाइट वाले भी ले पाएंगे ऑफ-रोड बाइक का मजा, जानिए फीचर्स
स्मार्ट फीचर्स से है लोडेड
लुक के साथ-साथ इस स्कूटर में फीचर्स की भी कोई कमी नहीं है. टीवीएस ने अब अपने सभी वेरिएंट्स में पूरी तरह से डिजिटल RLCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल को स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में देना शुरू कर दिया है. इसमें कंपनी की मशहूर TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी तकनीक मिलती है. इसकी मदद से राइडर अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकता है और नेविगेशन, कॉल-एसएमएस अलर्ट जैसी कई जरूरी जानकारियों को सीधे स्क्रीन पर देख सकता है.

बता दें, TVS NTORQ ने चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 (World Cup 2026) के लिए अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के साथ पार्टनरशिप की है.
कीमत और उपलब्धता
दिल्ली में TVS NTORQ 125 के डिस्क वेरिएंट की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 82,500 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके ज्यादा स्पोर्टी रेस एडिशन (Race Edition) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 87,950 रुपये तय की गई है. ये दोनों ही मॉडल देश भर के सभी टीवीएस मोटर डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं