विज्ञापन

कार के AC का ये छोटा-सा बटन तेज करता है Cooling और बचाता है पेट्रोल-डीजल-CNG का खर्च

Recirculation Mode इस दबाव को कम करने में मदद करता है क्योंकि AC को पहले से ठंडी हवा को ही दोबारा इस्तेमाल करना पड़ता है. इससे कंप्रेसर पर कम लोड आता है और इंजन को कम मेहनत करनी पड़ती है, ऐस फ्यूल की थोड़ी बचत हो सकती है.

कार के AC का ये छोटा-सा बटन तेज करता है Cooling और बचाता है पेट्रोल-डीजल-CNG का खर्च
क्या होता है Recirculation Mode?

गर्मियों के मौसम में कार चलाते समय सबसे बड़ी राहत AC से मिलती है. लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि कार का AC जल्दी ठंडा नहीं करता या फिर AC चलाने से गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है. ऐसे में बहुत कम लोग जानते हैं कि कार के AC में दिया गया एक छोटा सा बटन कूलिंग को तेज करने के साथ-साथ फ्यूल बचाने में भी मदद कर सकता है. इस बटन को 'Recirculation Mode' कहा जाता है.

यह फीचर कार के अंदर की हवा को दोबारा इस्तेमाल करता है. यानी AC बाहर की गर्म हवा को अंदर खींचने के बजाय पहले से ठंडी हो चुकी हवा को फिर से सर्कुलेट करता है. यही वजह है कि कार जल्दी ठंडी होने लगती है और AC पर कम दबाव पड़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या होता है Recirculation Mode?

अगर आपने कभी अपनी कार के AC पैनल को ध्यान से देखा होगा, तो उसमें एक छोटा सा बटन बना होता है जिस पर कार के अंदर घूमते हुए तीर का निशान दिखाई देता है. यही Recirculation Button होता है.

जब यह फीचर बंद रहता है, तब कार का AC बाहर की हवा को अंदर लेकर उसे ठंडा करता है. गर्मियों में बाहर का तापमान बहुत ज्यादा होता है, इसलिए AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे कूलिंग धीमी हो सकती है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है.

लेकिन जैसे ही Recirculation Mode ऑन किया जाता है, AC बाहर की गर्म हवा लेने के बजाय कार के अंदर मौजूद ठंडी हवा को ही दोबारा इस्तेमाल करने लगता है. इससे केबिन तेजी से ठंडा होने लगता है.

बिना पेट्रोल के दौड़ेगी Ferrari! आ गई पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार, Apple और Samsung का है इसमें बड़ा हाथ

कैसे करता है तेजी से Cooling?

मान लीजिए आपकी कार धूप में काफी देर से खड़ी थी और अंदर बहुत गर्मी हो गई. अगर आप सीधे AC ऑन कर देते हैं, तो शुरुआत में उसे बाहर की गर्म हवा को लगातार ठंडा करना पड़ता है. इस वजह से Cooling आने में समय लगता है.

ऐसे समय पर पहले कुछ सेकंड के लिए कार की खिड़कियां खोलना बेहतर माना जाता है ताकि अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाए. उसके बाद AC चालू करके Recirculation Mode ऑन कर देना चाहिए.

जब AC पहले से ठंडी हो चुकी हवा को दोबारा कूल करता है, तो उसे कम मेहनत करनी पड़ती है. इसका असर तुरंत महसूस होता है और कार का केबिन तेजी से ठंडा हो जाता है. खासतौर पर तेज गर्मी में यह फीचर काफी उपयोगी साबित होता है.

Maruti Suzuki रचेगी नया इतिहास! 5 जून को आ रही है देश की पहली 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली कार

Fuel बचाने में कैसे मदद करता है?

बहुत से लोग यह नहीं जानते कि AC का सीधा असर कार के माइलेज पर पड़ता है. AC का कंप्रेसर इंजन से पावर लेता है. अगर AC को लगातार बाहर की गर्म हवा ठंडी करनी पड़े, तो इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और फ्यूल की खपत बढ़ सकती है.

Recirculation Mode इस दबाव को कम करने में मदद करता है क्योंकि AC को पहले से ठंडी हवा को ही दोबारा इस्तेमाल करना पड़ता है. इससे कंप्रेसर पर कम लोड आता है और इंजन को कम मेहनत करनी पड़ती है, ऐस फ्यूल की थोड़ी बचत हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com