Tata अपनी आइकॉनिक कार Sierra को बिल्कुल नए Tata Sierra EV के रूप में ला चुकी है. इस लग्जरी और हाईटेक इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत Rs 18.79 लाख रखी गई है. अपने धांसू लुक, 665 किलोमीटर की बेमिसाल रेंज और रोबोट जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी ही नहीं, इस SUV में और भी कमाल के फीचर्स हैं जो आपको हैरान करने के लिए काफी हैं.
दो दमदार बैटरी पैक और लंबी रेंज
ग्राहकों को Tata Sierra EV में 63 kWh और 75 kWh की बैटरी का ऑप्शन मिलता है. रेंज के मामले में यह कार देश की बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई है. कंपनी का दावा है कि बड़े बैटरी पैक के साथ यह SUV सिंगल चार्ज पर 665 किलोमीटर की शानदार रेंज देती है.
रफ्तार और ऑल-व्हील ड्राइव का तड़का
यह इलेक्ट्रिक SUV न सिर्फ रेंज बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी एक सुपरकार जैसी है. यह महज 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार पकड़ सकती है. खराब रास्तों और फिसलन भरी सड़कों पर बेहतर ग्रिप और बेहतरीन कंट्रोल के लिए इसमें QWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है, जो चारों पहियों को बेहतरीन पावर सप्लाई करता है.

ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और इन-कार गेमिंग
इसके डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो इंटीरियर को बेहद मॉडर्न बनाता है. इसमें AirConsole इन-कार गेमिंग फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप कार के अंदर बैठकर ही वीडियो गेम्स का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, सफर को शानदार बनाने के लिए एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और 622 लीटर का भारी-भरकम बूट स्पेस दिया गया है.
पावर बैंक का काम करेगी यह कार
टाटा ने इस गाड़ी में बेहद काम की V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल) और V2L (व्हीकल-टू-लोड) टेक्नोलॉजी दी है. इस फीचर की मदद से आप अपनी कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं. साथ ही, सफर के दौरान लैपटॉप, ओवन या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी आसानी से पावर दे सकते हैं.
e-Valet ऑटो-पार्किंग
Tata Sierra EV में e-Valet नाम का एक ऑटो-पार्किंग फीचर दिया गया है, जिससे कार खुद-ब-खुद पार्क हो सकती है. इसके अलावा, गाड़ी में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स और कई एडवांस्ड ऑटोनोमस फीचर्स दिए गए हैं जो दुर्घटना की संभावना को काफी हद तक कम कर देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं