विज्ञापन

Simple Energy का नया फैमिली स्कूटर! TVS iQube और Chetak को देगा कड़ी टक्कर, जान लीजिए फीचर्स

Simple Energy ला रहा है अपना नया फैमिली-फॉक्स्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर जो Ather Rizta और TVS iQube को सीधी टक्कर देगा. जानिए 2 सितंबर 2026 को लॉन्च होने वाले इस EV की कीमत, रेंज और फीचर्स.

Simple Energy का नया फैमिली स्कूटर! TVS iQube और Chetak को देगा कड़ी टक्कर, जान लीजिए फीचर्स
Simple Energy

Simple Energy एक बार फिर आम परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही है. यह नया फैमिली स्कूटर 2 सितंबर 2026 को लॉन्च होगा. अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक आरामदायक, ज्यादा स्पेस वाला और किफायती रेंज देने वाला EV तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है.

2 सितंबर को आने वाला नया मॉडल सीधे तौर पर Ather Rizta, TVS iQube, Bajaj Chetak और Hero Vida V2 जैसे पॉपुलर फैमिली स्कूटर्स को टक्कर देंगे.

रोज-रोज टोल चुकाने से पाएं मुक्ति! आ गया NHAI का नया नियम! अब घर बैठे 2 मिनट में बनेगा टोल का लोकल पास

क्या होगा खास?

Simple One की तुलना में यह नया स्कूटर एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है. जहां Simple One स्पीड और रेस में आगे था, वहीं यह नया EV रोजाना के इस्तेमाल और बेहतर एफिशिएंसी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

इसमें Simple OneS की 3.7 kWh बैटरी से थोड़ा छोटा बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. सिंगल चार्ज में यह स्कूटर आसानी से 120 किमी से 150 किमी तक की दूरी तय कर सकेगा. इसका लुक स्पोर्टी होने के बजाय बेहद सिंपल और सोबर होगा.

कंपनी इस नए मॉडल में सीट के नीचे बड़ा स्टोरेज स्पेस देने वाली है, जिससे राशन, बैग या अन्य सामान रखना बेहद आसान हो जाएगा. इसके अलावा लंबी और आरामदायक सीट इसे रोजमर्रा के घरेलू कामों के लिए परफेक्ट बनाती है.

Mercedes-AMG E 53 launch: 3.8 सेकंड में 100 की रफ्तार! आ रही है Mercedes की सबसे धांसू कार

कितनी हो सकती है कीमत?

फिलहाल Simple OneS की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.72 लाख रुपये है. लेकिन इस नए फैमिली स्कूटर को 1.30 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simple Energy Electric Scooter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com