विज्ञापन

Delhi-NCR में बारिश और तेज हवाओं के बीच ड्राइविंग कर रहे हैं? इन बातों का रखें खास ध्यान

बारिश के मौसम में अगर आपको भी लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि आप अपने मजे के साथ भी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए बारिश का मजा ले सकें.

Delhi-NCR में बारिश और तेज हवाओं के बीच ड्राइविंग कर रहे हैं? इन बातों का रखें खास ध्यान
बारिश के मौसम में ड्राइविंग करते समय रखें इन बातों का ख्याल. ( Unsplash Image)

Driving While Rain: भीषण गर्मी से राहत मिल गई है! दिल्ली-एनसीआर में अचानक से ही तेज हवा के साथ बारिश हुई जिसने मौसम को सुहाना कर दिया. हालांकि इस बारिश से गर्मी से कुछ हद तक तो राहत मिलेगी, लेकिन इसके साथ ही सड़क पर गाड़ी चलाना भी थोड़ा मुश्किल हो जाएगा. बरसात के मौसम में गाड़ी चलाते समय थोड़ी सी की गई लापरवाही भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं. बरसात के समय में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, विजिबिलिटी कम हो जाती है और तेज हवा की वजह से गाड़ी का बैलेंस भी बिगड़ सकता है. 

ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में ड्राइविंग करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. 

बारिश में गाड़ी चलाते समय किन बातों का रखें ध्यान ( What to keep in mind while driving in the rain)

स्पीड

सबसे पहले गाड़ी चलाते समय उसकी स्पीड का ध्यान रखें. बारिश के समय पर टायर की पकड़ रोड़ पर ढ़ीली पड़ जाती है, जिस वजह से अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी फिसल सकती है. इसलिए बारिश के समय पर गाड़ी स्लो स्पीड में ही चलाएं और आगे चल रही गाड़ी से उचित दूरी बना कर रखें. 

हेडलाइट और वाइपर

बारिश के दौरान गाड़ी चलाते समय अपने गाड़ी के वाइपर और हेडलाइट को ऑन रखें. फिर चाहें आप दिन के समय ही गाड़ी चला रहे हैं. दरअसल बारिश के समय विजिबिलिटी स्लो हो जाती हैं, दूर की गाड़ियां साफ नहीं दिखाई देती हैं. गाड़ी चलाने से पहले गाड़ी के वाइपर को चेक कर लें, कई बार धुंधली विंडशील्ड एक्सीडेंट का कारण बन सकती है.

गड्ढों से बचें

गाड़ी चलाते समय सड़क के गड्ढों का ध्यान रखें, जल्दबाजी में गाड़ी ना चलाएं. कई बार रोड के गड्ढों पर पानी भर जाता था जो दूर से नजर नहीं आता और गड्ढे गहरे होने की वजह से गाड़ी और आपको नुकसान पहुंच सकता है. अगर किसी रोड पर पानी बहुत ज्यादा भरा हो तो बेहतर है कि आप अपना रास्ता बदल लें. 

ओवरटेक से बचें

तेज हवाओं और बारिश के बीच ओवरटेक करने से बचें. कई बार तेज हवा की वजह से गाड़ी एक तरह खिंच सकती है. इसलिए बड़े ट्रक, बस या पेड़ों के पास से निकलते समय इन बातों का ध्यान रखे.

अगर आपको भी बारिश के मौसम में लान्ग ड्राइव का मजा लेना है तो आपको सड़क सुरक्षा पर भी ध्यान और सावधानी बरतनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 3 दिन की बारिश के बाद बढ़ सकता है उमस, हीट स्ट्रोक और बीमारियों का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Driving In Rain Delhi Ncr Safety, Delhi Ncr Strong Winds Driving Tips, Monsoon Driving Delhi Ncr 2026, Heavy Rain Car Safety Delhi, Storm Driving Tips Delhi Gurgaon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com