विज्ञापन

Dhurandhar Japan Box Office Collection: 3000 करोड़ कमाने वाली धुरंधर का जापान में बुरा हाल, रणवीर सिंह की फिल्म की बिकीं सिर्फ 900 टिकट

Dhurandhar Japan Box Office Collection: 10 जुलाई को जापान में रिलीज हुई 'धुरंधर' की वहां बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत निराशाजनक रही है. यह बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म 10 जुलाई को जापान में लगभग 80 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी.

Dhurandhar Japan Box Office Collection: 3000 करोड़ कमाने वाली धुरंधर का जापान में बुरा हाल, रणवीर सिंह की फिल्म की बिकीं सिर्फ 900 टिकट
Dhurandhar Japan Box Office Collection: जापान में फ्लॉप हुई रणवीर सिंह की धुरंधर
NDTV

Dhurandhar Japan Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. इस फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 3,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.'धुरंधर' और 'धुरंधर द रीवेंज' को अब भी ओटीटी पर जमकर देखा जाता है. लेकिन 10 जुलाई को जापान में रिलीज हुई 'धुरंधर' की वहां बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत निराशाजनक रही है. यह बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म 10 जुलाई को जापान में लगभग 80 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. 

धुरंधर की बिकीं सिर्फ 900 टिकट बिकी

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, 'धुरंधर' शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जापान की टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में जगह नहीं बना पाई. रिलीज के पहले दिन, 57 जगहों पर 'धुरंधर' के लिए 449 टिकट बिके. हालांकि, दूसरे दिन के कलेक्शन में कोई खास सुधार नहीं हुआ और 80 जगहों पर कुल टिकट बिक्री बढ़कर सिर्फ 900 तक ही पहुंची. जापान में रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन के बावजूद, यह फिल्म वहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई.

टाइगर 3 का भी नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

'धुरंधर' का शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन यह भी बताता है कि फिल्म जापान में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों में जगह नहीं बना पाई. हैरान कर देने वाली बात यह है कि 'धुरंधर' सलमान खान की 'टाइगर 3' को भी पीछे नहीं छोड़ पाई, जिसके 1300 टिकट बिके थे. 'टाइगर 3' अभी 10वें नंबर पर है, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म यह मुकाम हासिल नहीं कर पाई. इससे पहले, 'पुष्पा 2' भी टॉप 10 में जगह बनाने से चूक गई थी.

बाकी फिल्मों का रिकॉर्ड

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक फिलहाल, जापान में किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड 'RRR' के नाम है, जिसके लिए 8,230 दर्शक पहुंचे थे. इसके बाद 'साहो' (6,510), 'कल्कि 2898 AD' (3,700), 'पठान' (2,220), 'सालार' (2,200), 'जवान' (1,960), 'रंगस्थलम' (1,610), 'देवरा' (1,550), 'बाहुबली 2' (1,380) और 'टाइगर 3' (1,300) का नंबर आता है. आपको बता दें कि आदित्य धर ने धुरंधर की कहानी को लिखा और इस फिल्म का निर्देशन भी किया है लिखित और निर्देशित हैं. फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और अन्य कलाकार शामिल हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Dhurandhar Box Office Report, Dhurandhar Box Office, Dhurandhar Box Office Collection, Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com