Nissan India ने बॉलीवुड सुपरस्टार Hrithik Roshan को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इस बड़े एलान के साथ ही निसान ने अपनी नई मिड-साइज SUV, Nissan Tekton को भी लॉन्च किया है. 10.49 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार 20 जुलाई से ग्राहकों को मिलने लगेगी.
ऋतिक रोशन का स्टाइल और दमदार पर्सनालिटी निसान की नई सोच को दर्शाती है. ऋतिक रोशन के जुड़ने से इस कार को मार्केट में एक जबरदस्त विजिबिलिटी और पहचान मिलने की उम्मीद है.
10.49 लाख में Hrithik Roshan की पसंद! Nissan Tekton की बुकिंग शुरू, इसके फीचर्स हैं बेहद कमाल
कैसी है नई Nissan Tekton?
Nissan Tekton को एक बेहद दमदार और ऊंचे स्टांस के साथ डिजाइन किया गया है. इसके फ्रंट में एक चौड़ी ग्रिल, आकर्षक LED हेडलाइट्स और C-शेप के डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दिए गए हैं. इसके मस्कुलर बोनट पर लिखा 'Tekton' इसे भीड़ से अलग बनाता है. ग्राहकों के लिए यह SUV 11 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें 6 मोनोटोन और 5 ड्यूल-टोन फिनिश शामिल हैं.
इसका केबिन ड्यूल-टोन फिनिश के साथ आता है, जिसमें 4 अलग-अलग इंटीरियर थीम्स का ऑप्शन मिलता है. कार के डैशबोर्ड पर एक बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा, इस गाड़ी में वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और Google built-in जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए गए हैं.
अपने बेहतरीन लुक्स, ऋतिक रोशन के स्टारडम और हाई-टेक फीचर्स के दम पर यह SUV बाजार में मौजूद अन्य गाड़ियों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. इसका सीधा मुकाबला Renault Duster, Tata Sierra, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Victoris और Honda Elevate जैसी स्थापित गाड़ियों से होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं