विज्ञापन

सस्ता बजट और 24 Km का तगड़ा माइलेज, ₹5.65 लाख की कार पर 85 हजार तक फायदा

Nissan Diwali Offer: इस दिवाली Nissan अपनी लोकप्रिय गाड़ियों Magnite SUV और Gravite MPV पर बिल्कुल मुफ्त CNG किट लगवाने का शानदार मौका दे रही है.

सस्ता बजट और 24 Km का तगड़ा माइलेज, ₹5.65 लाख की कार पर 85 हजार तक फायदा
Nissan Magnite पर भी ऑफर
Nissan

दिवाली बस आने ही वाली है. ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Nissan की कारों पर मिलने वाली धमाकेदार ऑफर का लाभ ले सकते हैं. कंपनी अपनी कई कारों पर बंपर छूट दे रही है. इससे आप हजारों रुपये की बचत इन कारों पर कर सकते हैं. आइए, आपको Nissan की कारों पर मिलने वाले सभी फायदों के बारे में बताते हैं. Nissan India के इस त्योहारी ऑफर के तहत कंपनी अपनी सब-कॉम्पैक्ट SUV Magnite और सब-4 मीटर MPV Gravite पर फायदा दे रही है.

सेलेक्टेड मॉडल्स पर फायदा

आपको बता दें कि Nissan Gravite के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मुफ्त (फ्री-ऑफ-कॉस्ट) CNG रेट्रोफिटमेंट किट्स यानी बाहर से CNG किट लगाने की सुविधा ऑफर कर रही है. हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ी जल्दी करनी होगी. कंपनी का ये बेहद आकर्षक दिवाली ऑफर 16 नवंबर तक ही वैलिड है. इस वजह से जो ग्राहक CNG गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं उनके पास बचत करने का यह एक बेहतरीन मौका है.

इस दिवाली ऑफर के तहत Nissan अपनी MPV Gravite में दो सिलेंडरों वाला ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप (प्रति टैंक 25 लीटर क्षमता) दे रही है. Renault Triber पर बेस्ड ये MPV पेट्रोल और CNG दोनों ही मोड्स में समान रूप से 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कीमतों की बात करें तो अगर आप सामान्य दिनों में आधिकारिक रूप से शोरूम से ये CNG किट लगवाते हैं, तो Magnite के लिए इसकी कीमत 74,999 रुपये पड़ती है. जबकि Gravite के लिए इसकी कीमत 84,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, ये सुविधा इस ऑफर के तहत ग्राहकों को बिल्कुल मुफ्त मिल रही है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली से पटना एक चार्ज में पहुंच जाइएगा, 25 हजार में हो रही बुकिंग, जानें भारत कब आएगी ये इलेक्ट्रिक कार

CNG रेट्रोफिटमेंट किट पर मिलेगी वारंटी

इसके साथ ही कंपनी इस CNG रेट्रोफिटमेंट किट पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है जिससे ग्राहकों को सुरक्षा का पूरा भरोसा मिलता है. इस फ्री CNG किट ऑफर का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. ये फ्री CNG किट Nissan Gravite के केवल चुनिंदा Tekna वेरिएंट्स पर ही उपलब्ध है. वहीं Magnite SUV की बात करें तो इसके Visia MT, Visia AMT और Visia+ MT वेरिएंट्स को छोड़कर दूसरे सभी वेरिएंट्स पर इस मुफ्त CNG किट का लाभ उठाया जा सकता है. CNG के अलावा एक और दिलचस्प बात ये है कि रेनॉल्ट ट्राइबर को अब एक नया टर्बोचार्ज्ड इंजन मिल गया है. इसका सीधा मतलब है कि आने वाले समय में Nissan Gravite को भी एक नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा सकता है. भविष्य में ग्राहकों को इसमें भी पावरफुल टर्बो इंजन का ऑप्शन देखने को मिल सकता है.

कंपनी का दावा है कि Nissan Gravite CNG के साथ 24km/kg तक माइलेज देती है. जबकि Nissan Magnite 20km/kg से 24km/kg तक माइलेज दे सकती है. इसकी कीमत 5.69 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि Nissan Gravite के लिए आपको 5.73 लाख शुरुआत कीमत के तौर पर खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़ें | पेट्रोल का झंझट खत्म! इस महीने आ रही 100% एथेनॉल से चलने वाली Innova, नितिन गडकरी का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NISSAN, Car, SUV, Magnite CNG, Gravite 7 Seater
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com