विज्ञापन

Mercedes-AMG E 53 Hybrid भारत में हुई लॉन्च! 4 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार, जानिए कीमत

Mercedes-AMG E 53 Hybrid भारत में 1.45 करोड़ रुपये में लॉन्च हो गई है. 585 HP पावर, 4 सेकंड में 0-100 की रफ्तार और लग्जरी केबिन के साथ जानिए इसके सभी फीचर्स.

Mercedes-AMG E 53 Hybrid भारत में हुई लॉन्च! 4 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार, जानिए कीमत
Mercedes-AMG E 53 hybrid

Mercedes-Benz ने अपनी पावरफुल सेडान Mercedes-AMG E 53 Hybrid को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसमें 3.0-लीटर इन-लाइन सिक्स टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और 21.2 kWh की बैटरी दी गई है. यह सेटअप मिलकर 585 hp की जबरदस्त पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4Matic+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम की मदद से यह कार सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. रेसिंग एडिशन में इसकी टॉप स्पीड 280 किमी/घंटा तक जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Mercedes-AMG E 53 Hybrid का एक्सटीरियर

इसके फ्रंट में सिग्नेचर एएमजी ग्रिल और बड़ा बंपर दिया गया है. कार के पिछले हिस्से में चार गोल साइलेंसर पाइप और बूट-लिड स्पॉइलर दिया गया है. इसके अलावा फ्लश डोर हैंडल्स, स्पोर्टी 20-इंच के अलॉय व्हील्स और लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स इसके लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं.

Range Rover की सबसे अनोखी कार! पहली इलेक्ट्रिक Fastback GT की पहली झलक आई सामने

Mercedes-AMG E 53 Hybrid का लग्जरी केबिन

Latest and Breaking News on NDTV

केबिन के अंदर कदम रखते ही डैशबोर्ड पर 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.4-इंच का विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. पूरा केबिन प्रीमियम लेदर और हाई-क्वालिटी मटेरियल से तैयार किया गया है.

इसमें बर्मेस्टर का प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है. इसके अलावा सुरक्षा के लिए इसमें कई सारे एयरबैग्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Mercedes-AMG E 53 Hybrid की कीमत

इसके परफॉर्मेंस एडिशन की शुरुआती कीमत 1.45 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि रेसिंग एडिशन 1.48 करोड़ रुपये में पेश किया गया है. प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के साथ आई यह कार रोजमर्रा की ड्राइविंग और रेस ट्रैक दोनों के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mercedes-AMG E 53 Hybrid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com