विज्ञापन

Mercedes-Benz ने लिया बड़ा फैसला! पेट्रोल का झंझट खत्म, अब E25 ईंधन पर भी दौड़ेंगी गाड़ियां

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने पुष्टि की है कि उसकी सभी पेट्रोल कारें अब E25 फ्यूल रेडी हैं.

Mercedes-Benz ने लिया बड़ा फैसला! पेट्रोल का झंझट खत्म, अब E25 ईंधन पर भी दौड़ेंगी गाड़ियां
Photo Credit: X

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने पुष्टि की है कि उसकी सभी पेट्रोल कारें अब E25 फ्यूल रेडी हैं. जानिए इस कदम से कार खरीदारों को क्या फायदा होगा और कंपनी की नई पावरट्रेन रणनीति क्या है.  

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने आधिकारिक तौर पर यह साफ कर दिया है कि भारतीय बाजार में मौजूद उनकी सभी पेट्रोल गाड़ियां अब पूरी तरह से E25 (25 प्रतिशत एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल) रेडी हैं. यानी उनकी सभी पेट्रोल गाड़ियां अब E25 पेट्रोल से चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

भारत सरकार जब भी E20 से आगे बढ़कर E25 ईंधन को अनिवार्य करेगी, मर्सिडीज कार मालिकों को किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. कंपनी ने समय से पहले ही अपने सभी इंजनों को भविष्य के इस ईंधन के अनुकूल अपग्रेड कर लिया है.  

हाल ही में नई Mercedes-AMG E 53 Hybrid के लॉन्च पर कंपनी के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने बताया कि आज भारत में बेची जाने वाली मर्सिडीज की हर पेट्रोल कार भविष्य के ईंधन मानकों का पालन करने में सक्षम है.  

Mercedes-AMG E 53 Hybrid भारत में हुई लॉन्च! 4 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार, जानिए कीमत

आप आज कोई मर्सिडीज पेट्रोल कार खरीदते हैं, तो वह आने वाले कई सालों तक बिना किसी इंजन समस्या के आसानी से चलेगी. यह तकनीक आपकी गाड़ी की रीसेल वैल्यू को भी लंबे समय तक सुरक्षित रखेगी. यही वजह है कि कंपनी भारत में तीन अलग-अलग तरह के पावरट्रेन विकल्प देना जारी रखेगी. इनमें पारंपरिक पेट्रोल और डीजल (ICE) इंजन, बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) शामिल हैं.

कंपनी का मानना है कि हर ग्राहक की जरूरत अलग होती है, इसलिए उन्हें अपनी पसंद की तकनीक चुनने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mercedes-AMG E 53 Hybrid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com