विज्ञापन

Range Rover की सबसे अनोखी कार! पहली इलेक्ट्रिक Fastback GT की पहली झलक आई सामने

Range Rover अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक फास्टबैक ग्रैंड टूरर Range Rover GT पेश करने जा रही है. जानिए इसके लग्जरी इंटीरियर, डिजाइन और ऑल-टेरेन फीचर्स की पूरी जानकारी.

Range Rover की सबसे अनोखी कार! पहली इलेक्ट्रिक Fastback GT की पहली झलक आई सामने

Range Rover अब अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक फास्टबैक ग्रैंड टूरर Range Rover GT लेकर आ रही है. साल 2017 में Velar के लॉन्च के बाद यह ब्रांड का पांचवां बिल्कुल नया मॉडल होगा. अब तक सिर्फ अपनी भारी-भरकम और दमदार SUVs के लिए जानी जाने वाली रेंज रोवर अब स्पोर्टी और इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में कदम रख रही है.

Range Rover GT होगी SUV से अलग

Range Rover GT का डिजाइन पारंपरिक SUV जैसा नहीं होगा. इसमें नीचे झुकी हुई और कूपे जैसी ढलान वाली छत देखने को मिलेगी. इसका फास्टबैक डिजाइन इसे बेहद स्पोर्टी लुक देता है. कंपनी का दावा है कि इसका ऑल-टेरेन सिस्टम इसे हर तरह के रास्तों पर चलने में सक्षम बनाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

नया JLR EMA प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन

यह कार जेएलआर (JLR) के नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है. Range Rover GT पहले सिर्फ फुल्ली इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च होगी. इसके बाद कंपनी इसका हाइब्रिड मॉडल भी बाजार में उतारेगी. 

बिना सीट बेल्ट Lamborghini चलाते दिखे परमिश वर्मा, क्या आपने देखा ये वीडियो

बेहद शांत और मिनिमलिस्ट केबिन

कंपनी ने इस कार के इंटीरियर की पहली झलक भी दिखा दी है. केबिन को काफी साफ-सुथरा डिजाइन किया गया है. डैशबोर्ड पर कोई फालतू बटन नहीं हैं. एक नई सिंगल-स्क्रीन और ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए Range Rover GT में सेकेंड रो यानी पीछे की सीट के कम्फर्ट पर खास ध्यान दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इस कार में अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतरीन लेगरूम मिलेगा. 

नई दिशा में Range Rover का कदम

Range Rover GT यह कार लग्जरी रफ्तार, इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस और प्रीमियम कम्फर्ट का एक बेहतरीन मिश्रण साबित होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Range Rover GT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com