विज्ञापन

दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले 'सुपर स्टेशन'! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी में EV को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है. अब दिल्ली के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और कमर्शियल इलाकों में 25 से ज्यादा पॉइंट वाले बड़े EV चार्जिंग हब बनाए जाएंगे.

दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले 'सुपर स्टेशन'! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब
MCD ला रही है हाई-टेक बैटरी स्वैपिंग हब
Photo Credit: Unsplash

दिल्ली में EV मालिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हमेशा गाड़ी को चार्ज करने और चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की रहती है. इसी समस्या का परमानेंट इलाज खोजने के लिए दिल्ली नगर निगम ने एक बेहद शानदार और बड़ा कदम उठाया है. MCD अब दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों, जैसे मेट्रो स्टेशनों, बड़े बाजारों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पास EV Charging Hubs बनाने की तैयारी में है.

इन जगहों को इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां लोगों का आना-जाना बहुत ज्यादा होता है और लोग अक्सर अपनी गाड़ियां यहां लंबे समय के लिए पार्क करते हैं. जब लोग बाजार में शॉपिंग कर रहे होंगे या मेट्रो से सफर कर रहे होंगे, उसी दौरान उनकी गाड़ी आसानी से चार्ज हो जाएगी.

दिल्ली वालों की मौज! अब संडे को भी निपटेंगे सारे ट्रैफिक चालान,  जानिए तारीख और पूरा तरीका

एक ही जगह पर मिलेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट

अभी तक दिल्ली में जो चार्जिंग पॉइंट हैं, वे ज्यादातर सिंगल या स्टैंडअलोन हैं जहां एक बार में एक या दो गाड़ियां ही चार्ज हो पाती हैं. लेकिन MCD के ये नए हब बिल्कुल अलग होंगे. एक अकेले हब पर 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट दिए जाएंगे, जहां इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ टू-व्हीलर वाहनों को भी चार्ज किया जा सकेगा. इसके अलावा, टू-व्हीलर्स के लिए यहां 'बैटरी-स्वैपिंग' की सुविधा भी दी जाएगी ताकि सेकंडों में काम हो सके.

इन सभी बड़े चार्जिंग हब्स के चारों तरफ मजबूत फेंसिंग (बाड़) लगाई जाएगी और इनकी चौबीसों घंटे निगरानी करने के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए जाएंगे. वर्तमान में दिल्ली में करीब 470 चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशन हैं, लेकिन इन नए हब्स के आने के बाद दिल्ली का पूरा EV नेटवर्क पूरी तरह बदल जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EV Charging Hub Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com