अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो अभी बढ़िया समय हो सकता है. Maruti Suzuki अपनी कई कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. लेकिन, कंपनी की एक कार लेने पर आपको काफी ज्यादा बचत हो सकती है. हम बात कर रहे हैं Maruti Victoris की. इस महीने सबसे ज्यादा फायदा Victoris पर मिल रहा है. Maruti Victoris खरीदने पर 1.35 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं.
Maruti Victoris पर अगस्त 2026 में डिस्काउंट
आपको बता दें कि Maruti Victoris के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. इसमें 20,000 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा कंपनी की ओर से 75 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. साथ ही कस्टमर्स को 45 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 30 हजार रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है.

Maruti Suzuki Victoris
Photo Credit: Maruti Suzuki
दूसरे वैरिएंट पर भी डिस्काउंट
इतना ही नहीं Maruti Victoris खरीदने वाले कस्टमर्स को दस हजार रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. ऐसे में आप टोटल 1.35 रुपये की बचत इस कार की खरीदारी पर कर सकते हैं. जबकि इसके पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर डिस्काउंट थोड़ा कम है. इन वैरिएंट पर 85 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.
दोनों वैरिएंट पर 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस कस्टमर्स को मिल सकता है. स्क्रैपेज स्कीम चुनने वाले ग्राहकों को पेट्रोल वैरिएंट पर 25 हजार तक और CNG वैरिएंट पर 20 हजार तक का फायदा मिल सकता है. इन वैरिएंट पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 10 हजार का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
आपको बता दें कि Maruti Suzuki Victoris की कीमत 10.50 लाख से 19.99 लाख के बीच है. इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra और Honda Elevate जैसी कारों से है. इसमें 1462 cc से लेकर 1490 cc तक का इंजन मिलता है. ग्लोबल NCAP रेटिंग में इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. कंपनी का दावा है कि ये कार 28.65 kmpl तक का माइलेज देती है.
ध्यान दें इन डिस्काउंट में कंपनी की ओर से बदलाव संभव है. इस वजह से कार खरीदने से पहले कार डीलर या एजेंसी से डिस्काउंट और ऑफर्स को जरूर कन्फर्म कर लें.
ये भी पढ़ें- बाइक में लगाया है फैंसी साइलेंसर? कट सकता है 10 हजार तक का चालान, जानें नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं