विज्ञापन

Maruti Suzuki का बड़ा फैसला: 1 जून से महंगी होंगी सभी मॉडल्स, ₹30,000 तक बढ़ेंगे कारों के दाम

Maruti Suzuki ने बताया कि बीते कुछ समय से मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट लगातार बढ़ रही है. स्टील, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और अन्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी ने कंपनी के खर्च को काफी बढ़ा दिया है.

Maruti Suzuki का बड़ा फैसला: 1 जून से महंगी होंगी सभी मॉडल्स, ₹30,000 तक बढ़ेंगे कारों के दाम
जून 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें

Maruti Suzuki अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि जून 2026 से उसकी पैसेंजर कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी अधिकतम 30,000 रुपये तक हो सकती है. कंपनी के मुताबिक, लगातार बढ़ती महंगाई, कच्चे माल की ऊंची कीमतें और उत्पादन लागत में इजाफा इस फैसले की मुख्य वजह हैं. 

Maruti Suzuki ने बताया कि बीते कुछ समय से मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट लगातार बढ़ रही है. स्टील, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और अन्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी ने कंपनी के खर्च को काफी बढ़ा दिया है. इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन और ऑपरेशन से जुड़े खर्च भी पहले की तुलना में अधिक हो गए हैं. ऐसे में कंपनी अब इस अतिरिक्त लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए मजबूर है. यही कारण है कि जून 2026 से कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई जाएंगी.

Honda ZR-V Hybrid SUV की भारत में एंट्री, जानिए कीमत, फीचर्स और क्या होगा खास

किन कारों पर पड़ेगा असर?

मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों की बिक्री मुख्य रूप से दो चैनलों - अरीना और नेक्सा के जरिए करती है. अरीना शोरूम में Alto K10, S-Presso, Celerio, WagonR, Eeco, Swift, Dzire, Ertiga, Brezza और Vitara जैसे लोकप्रिय मॉडल उपलब्ध हैं. वहीं, नेक्सा शोरूम में Baleno, Fronx, Grand Vitara, Jimny, XL6, Invicto और हाल ही में लॉन्च हुई e-Vitara जैसी गाड़ियां बेची जाती हैं. कंपनी ने संकेत दिया है कि लगभग सभी मॉडलों पर कीमत बढ़ोतरी का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन हर कार की कीमत अलग-अलग मात्रा में बढ़ेगी.

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

यह पहली बार नहीं है जब मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाई हों. इससे पहले अप्रैल 2025 में भी कंपनी ने अपने कई मॉडलों के दाम बढ़ाए थे. उस समय कुछ गाड़ियों की कीमतों में 62,000 रुपये तक की बढ़ाई गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com