Honda भारत में आज अपनी नई ZR-V Hybrid SUV पेश करने जा रही है. इसी के साथ कंपनी नई Honda City Facelift की कीमतों का भी ऐलान करेगी. पिछले कुछ समय से Honda ZR-V को लेकर बाजार में काफी चर्चा और उत्सुकता बनी हुई थी. यह SUV पहले से कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक रही है और अब भारतीय बाजार में इसकी एंट्री कंपनी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. Honda इस लॉन्च के जरिए भारत के तेजी से बढ़ते SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.

भारत में CBU रूट से आएगी ZR-V Hybrid SUV
रिपोर्ट्स के अनुसार Honda ZR-V भारत में CBU (Completely Built Unit) रूट से लाई जा सकती है. इसका मतलब यह है कि यह SUV पूरी तरह विदेश में तैयार होकर भारत आएगी. CBU मॉडल होने की वजह से इसकी कीमत स्थानीय रूप से असेंबल होने वाली SUVs की तुलना में ज्यादा हो सकती है. माना जा रहा है कि Honda शुरुआत में इसे लीमिटेड नंबर में लॉन्च कर सकती है ताकि कंपनी भारतीय ग्राहकों की प्रतिक्रिया समझ सके. अगर बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो भविष्य में इसकी लोकल असेंबली पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे कीमत कम हो सकती है.
कितनी हो सकती है Honda ZR-V की कीमत?
Honda ZR-V Hybrid SUV का बेस वेरिएंट लगभग 32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकता है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 38 से 40 लाख रुपये तक जा सकती है.

क्या खास है इसका Hybrid सिस्टम?
Honda ZR-V में कंपनी का भरोसेमंद e:HEV Strong Hybrid System मिलने की उम्मीद है. यह तकनीक कार को EV Mode में भी चलने की पावर देती है, जिससे खासकर शहरों में बेहतर माइलेज और कम फ्यूल खर्च हो सकता है. इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स दिए जा सकते हैं. यह सेटअप करीब 181 bhp पावर और 315 Nm टॉर्क देने में सक्षम हो सकता है.
इस हाइब्रिड तकनीक की खास बात यह है कि यह पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर के बीच बहुत स्मूद ट्रांजिशन देती है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरिएंस आरामदायक बनता है.
Honda ZR-V का डिजाइन
Honda ZR-V का डिजाइन Elevate SUV से अलग और ज्यादा प्रीमियम हो सकता है. इसका लुक एक मॉडर्न क्रॉसओवर SUV जैसा रखा गया है, जिसमें लोअर रूफलाइन और चौड़ा बॉडी प्रोफाइल दिया गया है. सामने की ओर स्लिम LED हेडलैम्प्स, चौड़ी ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल, और शार्प डिजाइन एलिमेंट्स इसे स्पोर्टी पहचान देते हैं. इसके अलावा स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और कूपे-स्टाइल रियर डिजाइन इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं.
2026 Honda City Facelift Launch: प्रीमियम लुक और नए फीचर्स के साथ मिल रहे हैं शानदार अपग्रेड
फीचर्स में क्या-क्या मिलेगा?
Honda ZR-V Hybrid SUV में कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हो सकते हैं. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जा सकता है, जो कार के प्रीमियम अनुभव को और बेहतर बनाएगा. इन फीचर्स का मकसद ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए ज्यादा आराम और आधुनिक टेक्नोलॉजी देना है.
सेफ्टी में ADAS का दम
नई Honda ZR-V में Honda का Sensing ADAS Suite मिलने की संभावना है. इसमें Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist, Collision Mitigation Braking, Blind Spot Monitoring और Autonomous Emergency Braking जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हो सकते हैं.
भारत में Honda के लिए क्यों है अहम लॉन्च?
Honda के लिए ZR-V का लॉन्च भारत में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ZR-V Hybrid के आने से Honda प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर सकती है. साथ ही हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन इसे उन ग्राहकों के लिए खास बना सकता है जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक के बीच बेहतर संतुलन चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं