विज्ञापन

महंगा पड़ा कार पर 3400 लिपस्टिक किस का स्टंट! पुलिस ने काटा चालान, जानें क्यों हुई कार्रवाई

ग्वालियर में 3,400 लिपस्टिक किस से सजी Maruti Suzuki Swift का वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि, इस पर एक्शन लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार जब्त कर 5,500 रुपये का चालान काटा और कार की सफाई भी करवाई. जानें क्यों की गई कार्रवाई.

महंगा पड़ा कार पर 3400 लिपस्टिक किस का स्टंट! पुलिस ने काटा चालान, जानें क्यों हुई कार्रवाई

मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में Maruti Suzuki Swift पर करीब 3,400 लिपस्टिक किस के निशान बने हुए हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया ये स्टंट कार मालिक को भारी पड़ गया. ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है. पुलिस ने इस वायरल कार को जब्त कर लिया. इस कार का करीब 5,500 रुपये का चालान काटा गया है. इसके अलावा कार ऑनर से पुलिस स्टेशन परिसर में ही कार से लिपस्टिक के निशान साफ करवाए गए.

वायरल Reel से पुलिस स्टेशन तक पहुंचा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, Swift पर करीब 3,400 लिपस्टिक किस के निशान लगाए गए थे. वीडियो बनाने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा और लिपस्टिक पर करीब 800 से 900 रुपये खर्च किए गए. वीडियो में कार को पटेल नगर सिटी सेंटर इलाके में तेज रफ्तार जाते हुए दिखी. Reel को एक दिन के अंदर ही करीब 55 लाख व्यूज मिल गए. ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की नजर जब वीडियो पर पड़ी तो उन्होंने उसमें दिखाई दे रहे रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उन्होंने कार को ट्रेस किया. कार को ट्रैफिक पुलिस स्टेशन लाया गया. इसके बाद कार के मालिक आदित्य सिकरवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया.

पुलिस ने क्यों की कार्रवाई?

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए दिखाया गया था. इसके अलावा कार की आउटर सरफेस को काफी ज्यादा लिपस्टिक के निशानों से ढक दिया गया था. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गाड़ी में ऐसे बदलाव जो उसकी पहचान, सेफ्टी या सड़क पर चलने के लायक होने को प्रभावित करता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है. कार को किसी बाहरी सामान से बड़े स्तर पर ढकना भी अनऑथोराइज्ड बदलाव के तौर पर देखा जा सकता है. इसके अलावा सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर भी अलग-अलग प्रावधान लागू हो सकते हैं. इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत करीब 5,500 रुपये का चालान काटा.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से बढ़ी मुसीबत

आदित्य ने पुलिस को बताया कि इस "Kissing Car" का आइडिया उसकी एक महिला दोस्त का था. दोनों ने सोशल मीडिया के ट्रेंड को देखते हुए ये वीडियो बनाने का फैसला किया था. उसने Instagram पर वीडियो पोस्ट करने की बात भी स्वीकार की और बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि इस तरह का स्टंट कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है.

पुलिस की कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती मानी, चालान भरा और पुलिस स्टेशन परिसर में खुद कार से लिपस्टिक के निशान साफ किए. इसके साथ उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी को भी बंद कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- सिर्फ 997 रुपये के अंतर में स्प्लिट सीटें! जानें कौन है नई Pulsar 125 का सबसे 'पैसा वसूल' वैरिएंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Car Video, Viral Car Video India, Maruti Suzuki Swift, Maruti Suzuki Swift 2025, Lipstick
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com