- नई Brezza ₹7.40 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च
- अब मिलेगा Turbo पेट्रोल इंजन और 5-स्टार BNCAP सेफ्टी
- 10.1 इंच स्क्रीन, HUD और Ventilated Seats जैसे नए फीचर्स
Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में Brezza Facelift लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये रखी गई है. SUV का यह मिड-लाइफ अपडेट Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी कॉम्पैक्ट SUV को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. नई Brezza में डिजाइन, फीचर्स और इंजन विकल्पों में कई बदलाव किए गए हैं. आइए आपको इसकी सभी फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.
Maruti Suzuki Brezza Facelift का डिजाइन
2026 Maruti Suzuki Brezza का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसे नया लुक देने के लिए कई छोटे बदलाव किए गए हैं. SUV के फ्रंट में नया ग्रिल दिया गया है, जबकि हेडलाइट्स में भी हल्के बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा नया फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें त्रिकोण आकार के फॉग लैंप हाउसिंग मिलते हैं. इसका डिजाइन Maruti Victors से प्रेरित बताया गया है. बंपर पर ग्रे फिनिश वाले एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो SUV को स्पोर्टी लुक देते हैं.
साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन अब इसमें नए डिजाइन वाले 16 इंच Alloy Wheels मिलते हैं. पीछे की तरफ भी Brezza का डिजाइन लगभग पहले जैसा ही है. इसमें स्लिम LED टेललाइट्स और Brezza बैजिंग बरकरार रखी गई है. नई Brezza को Vivacious Orange, Lustrous Beige, Pearl Arctic White, Bluish Black, Splendid Silver, Magma Grey और Sizzling Red जैसे सिंगल-टोन रंगों में पेश किया गया है.
वहीं ड्यूल-टोन विकल्पों में Sizzling Red with Bluish Black Roof, Lustrous Beige with Bluish Black Roof और Pearl Arctic White with Bluish Black Roof शामिल हैं.
केबिन में भी बदलाव
नई Brezza का केबिन लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव किए गए हैं. अब SUV में ब्लैक और ब्राउन ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री मिलती है. डैशबोर्ड पर नया 10.1 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है. इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Head-Up Display (HUD) भी मिलता है. AC और अन्य कंट्रोल्स को सेंटर कंसोल पर दिए गए फिजिकल बटन के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है.
फीचर्स और सेफ्टी
नई Brezza में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं.
- Wireless Charger
- Ventilated Front Seats
- Powered Front Seats
- 64-Color Ambient Lighting
- Automatic Climate Control
- Rear Cross Traffic Alert
- Air Purifier
- IRVM
- Adjustable Steering
सेफ्टी के लिए इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं.
- 6 Airbags
- 360 Degree Camera
- Blind Spot Monitoring
- Hill Descent Control
- Electronic Stability Control (ESC)
- ISOFIX Child Seat Mount
इन सभी फीचर्स की बदौलत नई Brezza को 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है. कंपनी इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट में उपलब्ध कराएगी.
इंजन और ट्रांसमिशन
Maruti Suzuki Brezza में पहले की तरह 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. इसके साथ CNG विकल्प भी उपलब्ध है. नई Brezza के CNG वेरिएंट में अब Underbody CNG Tank दिया गया है, जिससे बूट स्पेस पहले से बेहतर हो गया है.
इसके अलावा कंपनी ने पहली बार इसमें 1.0 लीटर Turbo Petrol इंजन भी जोड़ा है, जो पुराने मॉडल में उपलब्ध नहीं था. 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 102 HP की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है. वहीं नया 1.0 लीटर Turbo Petrol इंजन 110 HP की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. SUV में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा.
Brezza में पहले वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलता है, जो 103 hp की पावर और 140 Nm का टॉर्क देता है. इसमें Smart Hybrid टेक्नोलॉजी भी दी गई है. यह SUV 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आती है. ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं और कंपनी के मुताबिक यह 20.17 kmpl तक का माइलेज देती है.
जो ग्राहक CNG मॉडल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी की फैक्ट्री-फिटेड S-CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि यह 26.90 km/kg तक का माइलेज देती है. इसमें CNG सिलेंडर को गाड़ी के नीचे लगाया गया है, जिससे बूट स्पेस का इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं