विज्ञापन

Maruti Brezza Facelift: नई ब्रेज़ा में पहली बार आया ऐसा इंजन, जो बदल देगा ड्राइविंग का मज़ा! जानिए और फीचर्स

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift भारत में लॉन्च हो रही है. जानिए नए 1.0L टर्बो इंजन, 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और 10.1 इंच टचस्क्रीन समेत 9 बड़े बदलावों की पूरी जानकारी.

Maruti Brezza Facelift: नई ब्रेज़ा में पहली बार आया ऐसा इंजन, जो बदल देगा ड्राइविंग का मज़ा! जानिए और फीचर्स
Photo Credit: X

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift आज भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है. अगर आप भी एक मजबूत, सुरक्षित और मॉडर्न फीचर्स से लैस नई SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो लॉन्च से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि इस बार नई ब्रेज़ा में क्या-क्या खास मिलने वाला है. आइए समझते हैं 2026 ब्रेज़ा की वे 9 बड़ी बातें जो इसे सबसे अलग बनाती हैं.  

नया फ्रंट डिजाइन और रिफ्रेश लुक

2026 Maruti Suzuki Brezza का बॉक्सी लुक और मजबूत ढांचा बरकरार रखा गया है. हालांकि कंपनी ने इसके फ्रंट बंपर, नई फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट्स में नए बदलाव किए हैं. ये कॉस्मैटिक बदलाव गाड़ी को पहले से ज्यादा एग्रेसिव और मॉडर्न लुक देता है.  

बिना सीट बेल्ट Lamborghini चलाते दिखे परमिश वर्मा, क्या आपने देखा ये वीडियो

नए स्टाइल वाले एलॉय व्हील्स

गाड़ी के साइड प्रोफाइल में बहुत बड़े बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे, लेकिन ध्यान से देखने पर नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स नजर आते हैं. यह नया एलॉय व्हील डिजाइन इस फेसलिफ्ट मॉडल को पुराने मॉडल से तुरंत अलग और आकर्षक बनाता है.  

प्रीमियम डैशबोर्ड और नया इंटीरियर

केबिन के अंदर कदम रखते ही आपको नयापन महसूस होगा. डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन नए कलर थीम, बेहतर ट्रिम फिनिश और नई सीट अपहोल्स्ट्री के जरिए केबिन को ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी फील दिया गया है.  

10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम

इंटीरियर का सबसे बड़ा आकर्षण डैशबोर्ड के सेंटर में लगा 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. यह नया टचस्क्रीन सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है, जिससे कनेक्टिविटी और भी आसान हो जाती है.  

पहली बार वेंटिलेटेड सीट्स

भारतीय मौसम को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नई ब्रेज़ा में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर शामिल किया है. सेगमेंट की अन्य कारों में यह फीचर पहले से मौजूद था, इसलिए अब ब्रेज़ा में इसके आने से खरीदारों को राहत मिलेगी.  

Kia Syros EV लॉन्च! 500 KM से ज्यादा माइलेज, सिर्फ 39 मिनट में चार्ज और 15 साल की बैटरी वारंटी

5-स्टार BNCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग

2026 Maruti Brezza को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है. यह सेफ्टी रेटिंग इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs की कतार में खड़ा करती है.  

6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

हाइवे ड्राइविंग को अधिक आरामदायक और किफायती बनाने के लिए नई ब्रेज़ा में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है. अतिरिक्त गियर होने से तेज रफ्तार में भी इंजन पर दबाव कम पड़ेगा और माइलेज बेहतर होगा.

1.0L बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन

इस फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा सरप्राइज इसका नया 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन हो सकता है. यह इंजन उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा जो ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश में रहते हैं.  

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.5 लाख रुपये के आस-पास रखी जा सकती है. लॉन्च होते ही इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet और Skoda Kylaq जैसी कारों से होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki Brezza Facelift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com