विज्ञापन

Maruti Ignis हुई बंद! Maruti ला रही है धमाकेदार नई माइक्रो SUV, जानिए इस बदलाव की वजह

Maruti Ignis का बंद होना एक बड़े बदलाव का संकेत है. क्योंकि कंपनी अब नए माइक्रो SUV सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है, जहां ग्राहकों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

Maruti Ignis हुई बंद! Maruti ला रही है धमाकेदार नई माइक्रो SUV, जानिए इस बदलाव की वजह
Ignis को उसकी अच्छी माइलेज, आसान ड्राइविंग और यूनिक लुक के लिए जाना जाता था.

जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा कि Maruti Suzuki Ignis को भारत में चुपचाप बंद कर दिया गया है. Maruti Suzuki ने इस कार की बिक्री और प्रोडक्शन रोक दिया है, जिसका मुख्य कारण इसकी लगातार कम होती डिमांड और धीमी सेल्स बताई जा रही है. ₹5.35 लाख से ₹7.55 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत में आने वाली यह कार NEXA डीलरशिप के जरिए बेची जाती थी. अब कंपनी इसकी जगह एक नया माइक्रो SUV लाने की तैयारी कर रही है.

बता दें, Ignis का प्रोडक्शन एक महीने पहले ही बंद हो चुका है और अब इसकी बुकिंग भी नहीं ली जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके संकेत साफ हैं कि यह कार अब मार्केट से हट चुकी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

2017 में लॉन्च हुई थी Ignis

Ignis को पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था और 2020 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी आया था. इस कार का डिजाइन काफी यूनिक था, जिसे कुछ लोग बहुत पसंद करते थे तो कुछ लोगों को यह अजीब लगता था. इसे Delta, Zeta और Alpha जैसे वेरिएंट्स में बेचा जाता था, जबकि Sigma वेरिएंट पहले ही बंद हो चुका था.

Ignis के फीचर्स

इस हैचबैक में कई अच्छे फीचर्स दिए गए थे, जैसे 7-इंच का SmartPlay टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता था. इसके अलावा 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, ORVM का इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी इसमें मिलते थे. इसका एयरक्राफ्ट-स्टाइल स्विच डिजाइन इसकी खास पहचान थी.

इसमें ABS, EBD, ISOFIX माउंट्स और एयरबैग्स दिए गए थे. यह कार Heartect प्लेटफॉर्म पर बनी थी, जो हल्का और मजबूत माना जाता है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता था, जो 83hp की पावर और 113Nm टॉर्क देता था. इसमें मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते थे.

ये भी पढ़ें - Car AC Maintenance: ये 7 टिप्स बढ़ा देंगे आपके कार AC की लाइफ और कूलिंग

Ignis माइलेज में थी खास

Ignis को उसकी अच्छी माइलेज, आसान ड्राइविंग और यूनिक लुक के लिए जाना जाता था. यह कार खासकर शहरों में ड्राइव करने के लिए काफी आरामदायक थी. इसके कई स्पेशल एडिशन जैसे Radiance और Black भी लॉन्च किए गए थे.

खबरों की मानें तो अब Maruti Suzuki एक नया B-सेगमेंट SUV लाने की तैयारी कर रही है, जिसे फिलहाल Y43 कोडनेम दिया गया है. यह SUV सीधे Tata Punch और Hyundai Exter को टक्कर देगा. 

वहीं, Maruti Ignis का बंद होना एक बड़े बदलाव का संकेत है. क्योंकि कंपनी अब नए माइक्रो SUV सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है, जहां ग्राहकों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com