विज्ञापन

Kia लवर्स के लिए बुरी खबर: 1 जुलाई से Sonet, Carens Clavis और Syros के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

अगर आप Kia Sonet, Seltos या Carens खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी करें. 1 जुलाई से किआ इंडिया अपनी सभी कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है.

Kia लवर्स के लिए बुरी खबर: 1 जुलाई से Sonet, Carens Clavis और Syros के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
1 जुलाई से महंगी होने वाली हैं Kia की गाड़ियां
X/NDTVProfitIndia

Kia India ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है. 1 जुलाई से कंपनी की कई पॉपुलर गाड़ियां जैसे Sonet, Seltos, Carens Clavis और Syros के दाम बढ़ जाएंगे. अगर आप कार खरीदने में देरी कर रहे थे, तो अब आपको अपना फैसला जल्दी लेना पड़ेगा क्योंकि अगले महीने से इसके लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

1 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें

Kia India ने घोषणा कर दी है कि वह 1 जुलाई से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. यह बदलाव पेट्रोल, डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक (EV) सभी तरह के वाहनों पर लागू होगा. हालांकि, किस मॉडल और किस वेरिएंट की कीमत में कितने रुपये का इजाफा होगा, इसकी सटीक जानकारी कंपनी 1 जुलाई को ही साझा करेगी.

PhonePe यूज करते हैं? तो ये खबर जरूर पढ़ लें! नहीं तो हर 3 महीने में कटेंगे ₹100

कौन-कौन सी गाड़ियां होंगी महंगी?

कीमतों में होने वाली इस बढ़ोतरी का असर किआ के पूरे भारतीय पोर्टफोलियो पर पड़ने वाला है. जिन गाड़ियों की कीमतें बढ़ेंगी उनमें पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet, मिड-साइज एसयूवी Kia Seltos और फैमिली फेवरेट Carens शामिल हैं. इसके अलावा हाल ही में चर्चा में रही Carens Clavis, नई Syros, प्रीमियम Carnival और कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक गाड़ियां EV6 और EV9 भी इस महंगाई की चपेट में आ गई हैं.

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

कार की कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) और ऑपरेशनल खर्चों का बढ़ना है. कंपनी का कहना है कि मार्केट में कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण यह कदम उठाना आवश्यक हो गया था. 

लद्दाख के 'भगवान का सिंहासन' पहाड़ पर जाने का है प्लान? तो सिर्फ ये 5 SUVs ही पहुंचा सकती हैं आपको

बीते कुछ महीनों में देश की कई बड़ी कार निर्माता कंपनियों ने भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाए हैं. इनमें टाटा मोटर्स, बीएमडब्ल्यू इंडिया, मर्सिडीज-बेंज, हुंडई मोटर इंडिया और निसान जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने भी 1 जून से अपनी कारों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com