विज्ञापन

Jeep लवर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी 5 साल बाद भारत में ला रही है बिल्कुल नई SUV

फिलहाल Jeep India भारतीय बाजार में Compass, उसकी थ्री-रो वर्जन Meridian, दमदार ऑफ-रोडर Wrangler और फ्लैगशिप SUV Grand Cherokee बेचती है.

Jeep लवर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी 5 साल बाद भारत में ला रही है बिल्कुल नई SUV

Jeep अगले साल 2027 में भारत में एक बिल्कुल नई SUV लॉन्च करेगी. Jeep की यह आने वाली SUV इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि कंपनी ने पिछले पांच सालों में कोई भी नया मॉडल लॉन्च नहीं किया था. फिलहाल Jeep India अपने मौजूदा मॉडल्स के जरिए बाजार में बनी हुई है, लेकिन 2027 में लॉन्च होने वाली यह नई SUV कंपनी के लिए एक बड़ा कदम होगी. तब तक Jeep अपने मौजूदा मॉडल्स के स्पेशल एडिशन लॉन्च करती रहेगी, ताकि ब्रांड की ताजगी बनी रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

Jeep ने भारत को एक बड़े एक्सपोर्ट बेस के रूप में विकसित करने का भी लक्ष्य रखा है. Jeep अपने महाराष्ट्र के रांजणगांव प्लांट में बनी गाड़ियों को अफ्रीकी और नॉर्थ अमेरिकन मार्केट्स में एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है. इसके अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जैसे राइट-हैंड ड्राइव मार्केट्स में भी भारत में बनी Jeep गाड़ियां भेजी जाएंगी. खास बात यह है कि भारत, नॉर्थ अमेरिका के बाहर पहला ऐसा देश है जहां Jeep गाड़ियां बनाकर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट की जाती हैं.

यानी Jeep अपनी गाड़ियों में लोकलाइजेशन को 65–70 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रख रही है. ज्यादा लोकल पार्ट्स के इस्तेमाल से गाड़ियों की लागत कम होगी और ग्राहकों को बेहतर कीमत पर प्रीमियम SUV मिल सकेगी. यह कदम Jeep को भारतीय बाजार में और मजबूत बनाने में मदद करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

फिलहाल Jeep India भारतीय बाजार में Compass, उसकी थ्री-रो वर्जन Meridian, दमदार ऑफ-रोडर Wrangler और फ्लैगशिप SUV Grand Cherokee बेचती है. आने वाले समय में इन मॉडल्स के स्पेशल एडिशन लॉन्च किए जाएंगे, जिससे ग्राहकों को नए फीचर्स और एक्सक्लूसिव डिजाइन ऑप्शन मिल सकें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com