विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2025

जनवरी 2026 में आ रही हैं ये धाकड़ एडवेंचर बाइक्स, सड़कों पर मचेगा तहलका

Upcoming Adventure Bikes: केटीएम ने अपनी पॉपुलर 390 एडवेंचर को अब एक बिल्कुल नए R अवतार में उतारा है. यह बाइक सिंपल सड़कों के लिए नहीं, बल्कि उन रास्तों के लिए बनी है जहां कोई रास्ता नहीं होता.

जनवरी 2026 में आ रही हैं ये धाकड़ एडवेंचर बाइक्स, सड़कों पर मचेगा तहलका
  • जनवरी 2026 में बीएमडब्ल्यू और केटीएम अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च करने जा रही हैं
  • बीएमडब्ल्यू F 450 GS में 450cc ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ 48 पीएस पावर और 43 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा
  • केटीएम 390 एडवेंचर R में 399cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के अलावा 21 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर व्हील दिए गए हैं

Upcoming Adventure Bikes: आप भी पहाड़ों की वादियों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बाइक दौड़ाने के शौकीन हैं, तो जनवरी 2026 आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है. भारत के एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट में दो दिग्गज कंपनियां BMW और KTM अपने मोस्ट अवेटेड मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इन बाइक्स का इंतजार लंबे समय से हो रहा था और अब इनकी लॉन्चिंग डेट करीब आ गई है. आइए जानते हैं क्या है इनमें खास.

बीएमडब्ल्यू F 450 GS

बीएमडब्ल्यू की इस बाइक ने अपनी पहली झलक से ही लोगों को दीवाना बना दिया है. भारत में इसे एंट्री-लेवल GS के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें प्रीमियम अनुभव पसंद हैं.

  • पावरफुल इंजन

इसमें 450cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 48 PS की पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा.

  • एडवांस्ड फीचर्स

क्विकशिफ्टर प्रो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और शानदार TFT डिस्प्ले इसे टेक-फ्रेंडली राइडर्स की पहली पसंद बनाएंगे.

  • अनुमानित कीमत

करीब ₹4.50 लाख (एक्स-शोरूम) इस शानदार बाइक की कीमत हो सकती है.

केटीएम 390 एडवेंचर R

केटीएम ने अपनी पॉपुलर 390 एडवेंचर को अब एक बिल्कुल नए R अवतार में उतारा है. यह बाइक सिंपल सड़कों के लिए नहीं, बल्कि उन रास्तों के लिए बनी है जहां कोई रास्ता नहीं होता.

  • ऑफ-रोड सेटअप

इसमें 21-इंच का बड़ा फ्रंट व्हील और 18-इंच का रियर व्हील दिया है. साथ ही, इसका सस्पेंशन ट्रैवल भी बढ़ा दिया गया है, जिससे गड्ढे फील ही न हों.

  • ग्राउंड क्लीयरेंस

इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 272mm है, जो इसे सेगमेंट की सबसे ऊंची और दमदार बाइक्स में से एक बनाता है.

  • परफॉरमेंस

399cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन, जो 45.2 hp की ताकत देगा.

किसका पलड़ा भारी?

जहां एक तरफ बीएमडब्ल्यू F 450 GS अपने स्मूथ ट्विन-सिलेंडर और ब्रांड वैल्यू के साथ राइडर्स को लुभाएगी, वहीं केटीएम 390 एडवेंचर R उन ऑफ-रोडर्स के लिए होगी जो सीधी सड़कों पर बाइक नहीं चलाना पसंद करते हैं. तो क्या आप तैयार हैं इस नए साल में एक नई एडवेंचर यात्रा पर निकलने के लिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upcoming Motorcycles In India, BMW F 450 GS, KTM 390 Adventure R, KTM 390 Adventure R Launch, BMW F 450 GS Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com