- Honda ZR-V Hybrid ₹47.99 लाख में भारत में लॉन्च
- 22.80kmpl माइलेज और 181bhp पावर के साथ आई नई SUV
- 8 एयरबैग और ADAS से लैस Honda की पहली Hybrid SUV
Honda Cars India ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी नई Honda ZR-V Hybrid लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 47.99 लाख रुपये रखी गई है. यह पहली बार है जब Honda ने भारत में अपनी Hybrid SUV पेश की है. कंपनी इस SUV को जापान से Completely Built-Up (CBU) यूनिट के रूप में आयात कर रही है. आने वाले दिनों में इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी. नई ZR-V फिलहाल Honda की भारतीय लाइनअप की सबसे बड़ी SUV बन गई है.
डिजाइन और साइज
Honda ZR-V Hybrid की लंबाई 4,657mm, चौड़ाई 1,840mm और ऊंचाई 1,621mm है. इसका व्हीलबेस 2,655mm रखा गया है, जिससे केबिन में बेहतर स्पेस मिलता है.
SUV के फ्रंट में स्लिम LED हेडलैंप और बड़ा Gloss Black ग्रिल दिया गया है. फ्रंट बंपर में फंक्शनल एयर वेंट्स मिलते हैं, जबकि पीछे की तरफ U-शेप लाइटिंग सिग्नेचर वाले Wraparound LED टेललैंप, रूफ स्पॉइलर, रियर वाइपर और डुअल एग्जॉस्ट आउटलेट दिए गए हैं. भारतीय मॉडल में 18 इंच के Alloy Wheels मिलते हैं.

Honda ZR-V Hybrid SUV
Photo Credit: Honda
प्रीमियम केबिन और फीचर्स
Honda ZR-V Hybrid का केबिन ऑल-ब्लैक थीम के साथ आता है. इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग, सॉफ्ट-टच मटेरियल और मेटैलिक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. सेंटर कंसोल पर Honda का पुश-बटन गियर सेलेक्टर दिया गया है.
डैशबोर्ड पर 9 इंच का Touchscreen Infotainment System और 10 इंच का Digital Instrument Cluster मिलता है. इसके अलावा SUV में Dual-Zone क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, ड्राइवर मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और कम स्पीड पर पैदल यात्रियों को सतर्क करने के लिए Acoustic Vehicle Alert System (AVAS) भी दिया गया है.

Honda ZR-V Hybrid SUV
सेफ्टी में मिलेंगे ADAS समेत कई फीचर्स
नई Honda ZR-V Hybrid में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें 8 Airbags, चारों पहियों पर Disc ब्रेक्स और Honda का पूरा ADAS Suite दिया गया है. ADAS में Adaptive Cruise Control, Autonomous इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लो-स्पीड फॉलो और ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं.

Honda ZR-V Hybrid SUV
इंजन और माइलेज
Honda ZR-V Hybrid में 2.0 लीटर Strong Hybrid e:HEV पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन मिलता है. यह सिस्टम 181 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. Honda का दावा है कि यह SUV 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 7.9 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी अधिकतम स्पीड 173 किमी प्रति घंटा बताई गई है. माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Honda ZR-V Hybrid 22.80 kmpl तक का माइलेज देती है.
इन SUV से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Honda ZR-V Hybrid प्रीमियम SUV सेगमेंट में उतारी गई है. इसका सीधा मुकाबला Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Jeep Meridian जैसी SUV से होगा.
यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड कार लेने का है प्लान? जरूर चेक कर लें ये जरूरी चीजें, बच जाएंगे कई हजार रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं