विज्ञापन

नई Honda City का डिजाइन लीक! 2027 में आएगा 'बाहुबली' अवतार, फीचर्स देख भूल जाएंगे महंगी गाड़ियां

जब नई Honda City लॉन्च होगी, तब इसका मुकाबला Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी कारों से होगा. Hyundai Verna अभी इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स देने वाली कार मानी जाती है.

नई Honda City का डिजाइन लीक! 2027 में आएगा 'बाहुबली' अवतार, फीचर्स देख भूल जाएंगे महंगी गाड़ियां

Honda City के नए जनरेशन मॉडल की पहली झलक सामने आ गई है. यह कार 2027 के आस-पास लॉन्च हो सकती है. हाल ही में ब्राजील में इसका एक टेस्ट मॉडल देखा गया, जो पूरी तरह कवर यानी कैमोफ्लाज में था. इससे यह इशारा मिलता है कि कंपनी इस कार पर काम कर रही है और जल्द ही इसमें बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारत में Honda City एक बहुत ही पॉपुलर कार रही है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसका नया मॉडल सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जा सकता है.

स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई Honda City के डिजाइन में कुछ अहम बदलाव किए जा सकते हैं. पीछे की तरफ टेल लैंप्स का डिजाइन थोड़ा बदला हुआ नजर आ सकता है, हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है.

कार के रियर हिस्से में नया बंपर, नए रिफ्लेक्टर और उनका अलग प्लेसमेंट देखने को मिल सकता है. खास बात यह है कि रिफ्लेक्टर अब वर्टिकल यानी खड़े तरीके से लगाए जा सकते हैं, जो पहले हॉरिजॉन्टल थे. साइड प्रोफाइल में कार पहले से ज्यादा स्लिम और स्टाइलिश दिख सकती है, साथ ही नए अलॉय व्हील्स इसे और आकर्षक बनाएंगे. सामने की तरफ हेडलाइट्स और बंपर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किन कारों से होगी टक्कर?

जब नई Honda City लॉन्च होगी, तब इसका मुकाबला Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी कारों से होगा. Hyundai Verna अभी इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स देने वाली कार मानी जाती है.

आजकल ग्राहक सिर्फ भरोसेमंद कार ही नहीं, बल्कि ज्यादा फीचर्स और आराम भी चाहते हैं. पहले जहां लोग सिर्फ माइलेज और ब्रांड देखते थे, अब वे सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन, कनेक्टिविटी और प्रीमियम फील भी चाहते हैं. Honda को अक्सर इस बात के लिए आलोचना झेलनी पड़ती है कि वह अपने कंपेटिटर्स के मुकाबले कम फीचर्स देती है. इसलिए नए मॉडल में कंपनी को इस कमी को दूर करना होगा.

जैसे नई Honda City को सफल बनाने के लिए कंपनी को कुछ खास बातों पर ध्यान देना होगा. सबसे पहले, इसका हाइब्रिड इंजन बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि यह फ्यूल सेविंग और परफॉर्मेंस दोनों में अच्छा होता है.

इसके साथ ही, कार की कीमत को प्रतिस्पर्धी रखना भी बहुत जरूरी है, ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें. फीचर्स के मामले में भी इसे अपने प्रतिद्वंदियों के बराबर या उनसे बेहतर बनाना होगा.

इसके अलावा, कार की स्मूदनेस, साइलेंट ड्राइव और कम वाइब्रेशन (NVH) पर भी काम करना होगा, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और बेहतर हो सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com