विज्ञापन

Hero Splendor, HF Deluxe Flex-Fuel: जानें कीमत में कटौती, माइलेज और डिलीवरी की सटीक तारीख

अगर आप भी हीरो कंपनी की फ्लेक्स फ्यूल वाली नई स्प्लेंडर या एचएफ डीलक्स खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्दी करें. कंपनी ने इन बाइक्स पर धमाकेदार ऑफर का ऐलान किया है, जो लिमिटेड समय के लिए ही है.

Hero Splendor, HF Deluxe Flex-Fuel: जानें कीमत में कटौती, माइलेज और डिलीवरी की सटीक तारीख
30 जुलाई से मिलेगी डिलीवरी: सस्ती हो गई Hero की फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स, E20 मॉडल से भी कम हुई Splendor & HF Delux की कीमत
IANS

Auto News: नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं? तो यह खबर आपके काम की है. हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी नई लॉन्च हुई फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स पर जबरदस्त डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. मजेदार बात ये है कि ऑफर के बाद इनमें से एक बाइक तो अपने रेगुलर (E20) मॉडल से भी सस्ती हो गई है. आइए आपको सीधे इस ऑफर और इन बाइक्स के बारे में बताते हैं.

कितनी सस्ती हुईं ये बाइक्स?

कंपनी 'हीरो स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूल' और 'हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल' पर 4,000 रुपये का सीधा फायदा दे रही है.

Splendor+ Flex Fuel

इसकी लॉन्च कीमत 82,710 रुपये थी, जो डिस्काउंट के बाद घटकर 78,710 रुपये (एक्स-शोरूम) रह गई है. इस कटौती के बाद, यह नई बाइक अपने स्टैंडर्ड E20 स्प्लेंडर+ (77,557 रुपये) से सिर्फ 1,153 रुपये ही महंगी है.

HF Deluxe Flex Fuel

इसका फायदा तो और भी तगड़ा है. 72,792 रुपये वाली इस बाइक को अब आप महज 68,792 रुपये के स्पेशल ऑफर प्राइस में खरीद सकते हैं. इस डिस्काउंट ने गेम पलट दिया है, क्योंकि अब ये फ्लेक्स-फ्यूल बाइक अपने रेगुलर HF Deluxe i3S Cast (70,442 रुपये) वेरिएंट से करीब 1,650 रुपये सस्ती हो गई है.

ये भी पढ़ें:-  E100 से भी चलेगी Hero Splendor, एथनॉल बाइक खरीदने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं

क्या है इन फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स की खासियत?

इन मोटरसाइकिल्स की सबसे बड़ी खूबी इनका E85 फ्यूल पर दौड़ना है. E85 का सीधा मतलब है- ऐसा ईंधन जिसमें 85 प्रतिशत एथेनॉल और सिर्फ 15 प्रतिशत पेट्रोल हो. भारत के कम्यूटर सेगमेंट में इस तकनीक के साथ आने वाली ये शुरुआती बाइक्स हैं. इस नए ईंधन को सपोर्ट करने के लिए हीरो ने इन बाइक्स में काफी बदलाव किए हैं. इनमें रिवाइज्ड फ्यूल पंप, एक एक्स्ट्रा फ्यूल फिल्टर और एक नया स्मार्ट ECU (इंजन कंट्रोल यूनिट) लगाया गया है. यह ECU इतना स्मार्ट है कि गाड़ी में मौजूद एथेनॉल और पेट्रोल के मिक्सचर को खुद समझकर उसी हिसाब से इंजन को सप्लाई देता है.

Flex-Fuel बाइक के 3 बड़े फायदे

  1. एथेनॉल की कीमत सामान्य पेट्रोल के मुकाबले काफी कम होती है. E85 फ्यूल का इस्तेमाल करने से बाइक चलाने का प्रति किलोमीटर खर्च सीधे 20% से 30% तक कम हो जाता है.
  2. पेट्रोल की तुलना में एथेनॉल जलने पर बेहद कम हानिकारक गैसें छोड़ता है. फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन का उत्सर्जन 30% से 40% तक कम होता है, जिससे हवा साफ रहती है.
  3. एथेनॉल की ऑक्टेन रेटिंग शुद्ध पेट्रोल से ज्यादा होती है. इसके कारण इंजन में ईंधन बेहतर तरीके से जलता है, जिससे बाइक को सामान्य पेट्रोल मॉडल की तुलना में 7% तक अधिक पावर और बेहतर टॉर्क मिलता है.

इंजन और परफॉरमेंस में कितना दम?

अगर आपको लग रहा है कि फ्यूल बदलने से इंजन की ताकत कम होगी, तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं. दोनों बाइक्स में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है. जब गाड़ी E85 फ्यूल मोड पर चलती है, तो यह इंजन 8.4 bhp की पावर और 8.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि रेगुलर पेट्रोल वर्जन के मुकाबले, E85 फ्यूल के इस्तेमाल से इंजन की पावर में 7 प्रतिशत और टॉर्क में 3 प्रतिशत का इजाफा होता है. यानी साफ ईंधन के साथ बेहतर परफॉरमेंस भी मिलेगी.

कब मिलेगी डिलीवरी?

4,000 रुपये की छूट वाला यह स्पेशल ऑफर सिर्फ जुलाई 2026 तक के लिए ही वैलिड है. इन बाइक्स की डिलीवरी 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है. शुरुआत में ये मोटरसाइकिलें दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा इलाकों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. आने वाले महीनों में कंपनी इन्हें बाकी शहरों और राज्यों में भी उतारेगी. इसके साथ ही, हीरो इन दोनों बाइक्स पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रहा है.

माइलेज क्या रहने वाला है?

कंपनी के मुताबिक आधिकारिक टेस्ट जल्द पूरे होंगे, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पलेंडर फ्लेक्स फ्यूल का माइलेज करीब 62 KMPL का रहने वाला है. जबकि एचएफ डीलक्स फलेक्स फ्यूल का माइलेज करीब 65 KMPL रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें:- बंजी जंपिंग हादसे में नया मोड़, बिना रस्सी के 130 फीट नीचे गिरने के बाद भी जिंदा थी लड़की; नर्स ने किया था 'मजाक'

लेखक के बारे में
img
पुलकित मित्तल
सीनियर सब एडिटर
पुलकित मित्तल एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में NDTV में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और नोएडा हेडक्वार्टर से जुड़ी खबरों पर गहरी नजर रख... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hero HF Deluxe Flex Fuel Discount, Hero Splendor Flex Fuel Price, Hero Moto Corp, Hero Splendor E100 Price, Auto News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com