Ducati ने भारत में अपनी बेहद खास और लिमिटेड एडिशन बाइक Ducati Panigale V4 Lamborghini लॉन्च कर दी है. इस सुपरबाइक की कीमत 1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. खास बात यह है कि इस बाइक की पहली यूनिट मुंबई में एक ग्राहक को डिलीवर भी कर दी गई है. यह बाइक इतनी एक्सक्लूसिव है कि लॉन्च के साथ ही दुनिया भर में पूरी तरह बिक चुकी है. भारत के लिए इसकी केवल कुछ ही यूनिट्स उपलब्ध कराई गई थीं.

Ducati Panigale V4 Lamborghini में क्या है खास?
Ducati Panigale V4 Lamborghini, यह बाइक Panigale V4 S पर बेस्ड है. बाइक में खास फोर्ज्ड एल्यूमिनियम व्हील्स, नया टेल सेक्शन और रीडिजाइन विंग्स दिए गए हैं. इसमें कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें Ohlins Smart EC 3.0 इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन, Ducati Electronic Suspension 3.0 और ड्राई क्लच सेटअप मिलता है. बाइक की बॉडी पर Lamborghini स्टाइल हेरिंगबोन पैटर्न भी देखने को मिलता है.
कलर स्कीम की बात करें तो इसमें Verde Scandal, Grigio Telesto और Grigio Acheso जैसे खास रंगों का इस्तेमाल किया गया है. एक्सपोज्ड कार्बन फाइबर फिनिश इसे और भी ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव बनाती है.
Ducati Panigale V4 Lamborghini में 1,103cc का Desmosedici Stradale V4 इंजन दिया गया है. यह इंजन 13,500rpm पर 218.5bhp की पावर और 11,250rpm पर 122.1Nm का टॉर्क पैदा करता है.
बाइक में Akrapovic टाइटेनियम एग्जॉस्ट दिया गया है, जो न केवल इसकी आवाज को दमदार बनाता है बल्कि वजन भी कम करता है. कार्बन फाइबर पार्ट्स की वजह से बाइक का कुल वजन केवल 185 किलोग्राम है.

कंपनी का दावा है कि यह Panigale फैमिली की सबसे हल्की और सबसे ज्यादा पावरफुल बाइक है. इसका पावर-टू-वेट रेशियो 1.18bhp प्रति किलोग्राम है, जो इसे बेहद तेज और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाता है.
सिर्फ 63 यूनिट वाली और भी खास बाइक
दुनिया भर में Ducati Panigale V4 Lamborghini की सिर्फ 63 यूनिट्स बनाई जाएंगी. यह मॉडल सिर्फ Lamborghini कार ओनर्स के लिए उपलब्ध होगा. खास बात यह है कि ग्राहक अपनी Lamborghini सुपरकार के रंग के हिसाब से बाइक को कस्टमाइज भी कर पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं