EV Vehicle New Battery: आप भी डीजल और पेट्रोल से चलने वाली पारंपरिक कार को टाटा-बॉय-बॉय कहने की सोच रहे हैं, लेकिन बैटरी से संचालित होने वाली कारों में आगजनी और विस्फोट की खबरें आपके कदम को रोक रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक नई लीथियम-आयन बैटरी (Lithium-Ion Battery) विकसित करने में सफलता पाई है, जो ऐसी दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं. यह नई बैटरी पारंपरिक बैटरियों से अधिक तामपान झेलने का वादा करती हैं और निकट भविष्य बाजार में उपलब्ध होंगी.
ये भी पढ़ें-Useful WhatsApp Numbers: मुश्किलें चुटकियों में हल कर देंगे ये 5 व्हाट्सएप नंबर्स, आपके फोन में सेव है क्या?
ईवी वाहन में हमेशा आगजनी का खतरा रहता है
गौरतलब है लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ स्मार्टफोन, घड़ी और मेडिकल इम्प्लांट जैसे गैजेट्स में बड़े पैमाने पर हो रहे हैं. चूंकि इन बैटरियों की साइज़ एक हद से ज़्यादा कम करना मुश्किल होता है और इससे जुड़ी सुरक्षा चिंताएं भी बड़ी होती हैं, क्योंकि लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट में रिसाव और उसके क्षतिग्रस्त होने पर वाहन में आगजनी का खतरा हमेशा बना रहता है.

चीनी वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई सेरेमिक लिथियम-अयान बेस्ड बैटरी
Photo Credit: AFP
चीनी वैज्ञानिकों ने खतरे को चैलेंज की तरह लिया
पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी के जोखिम को देखते हुए सिंहुआ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इसे चैलेंज की तरह लिया.उन्होंने तय किया कि एक ऐसी बैटरी विकसित करेंगे, जो साइज़ में छोटी होने के साथ अधिक एनर्जी डेंसिटी वाली हो और मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हो. उनका दावा है कि विकसित नई सिरेमिक लिथियम-आयन माइक्रो-बैटरी 150 डिग्री सेल्सियम तक के तापमान पर भी काम करने का वादा करती है.
ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर
ये भी पढ़ें-Garfield AI: क्लाइंट ने कोर्ट में AI को सौंपा केस, मशीन जीत गई, वकील देखता रह गया
ज्यादा तापमान में लीक हो जाती है पारंपिक बैटरी
स्टडी में कहा गया है कि नई बैटरी अलग-अलग तापमान रेंज में बिना किसी दबाव के ठीक से काम करती है और छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए सुरक्षित और मज़बूत पावर सॉल्यूशन देने में भी कारगर है. स्टडी के मुताबिक आम बैटरी में इलेक्ट्रिक करंट बनाने के लिए लिथियम आयन लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट से होकर गुजरते हैं, लेकिन ज़्यादा तापमान या फिजिकल डैमेज होने पर इलेक्ट्रोलाइट लीक हो सकते है या उसमें आग भी लग सकती है.

अब नहीं पकड़ेगी इलेक्ट्रिक वाहन में आग
Photo Credit: Canva LIbrary
कम टिकाऊ होते हैं पतले वर्जन की बैटरियां
वैज्ञानिकों के मुताबिक इन्हीं कमियों के चलते अग्नि सुरक्षा प्रणाली, इंटरेनट ऑफ थिंग्स (IoT) सेंसर, अंतरिक्ष उपकरण और सैन्य अनुप्रयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पांरपरिक बैटरियां का उपयोग सीमित हो गया है. इसके विपरीत, सॉलिड-स्टेट लिथियम बैटरियां एक ठोस चालक माध्यम का उपयोग करती हैं, जो अधिक सुरक्षा प्रदान करती हैं, लेकिन उनके विकसित पतले वर्जन की बैटरियों के टिकाऊपन में चुनौती आती है.
ये भी पढ़ें-स्कूल छुट्टी में भी क्यों चार्ज करते हैं ट्रांसपोर्ट फीस, क्या है गाइडलाइन, जानें कहां कर सकते हैं शिकायत?

इलेक्ट्रिक कार
Photo Credit: Canva Library
आग नहीं पकड़ती नई लिथियम-आयन बैटरी
शोधकर्ताओं के मुताबिक नई सेरेमिक लिथियम-आयन बैटरी आग को नहीं पकड़ने वाला है और लगातार बाहरी गर्मी के संपर्क में रहने पर भी अपनी संरचनात्मक बनावट को मज़बूत बनाए रखता है. यह हवा में तापमान सहने की इसकी क्षमता उत्कृट है, जो पॉलीमर या कंपोजिट इलेक्ट्रोलाइट वाली बैटरी से कहीं बेहतर है. उनका मानना है कि बैटरी की यह तकनीक खासकर उच्च तापमान वाले वातावरण में पहनने योग्य सेंसर,आईओटी उपकरणों और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स को शक्ति प्रदान करने में भी काफी उपयोगी साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें-फ्लैट में रह रहे शख्स ने पाल रखे थे 300 से ज्यादा अजगर, भारी-भरकम बिजली बिल ने खोली पोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं