विज्ञापन
13 minutes ago

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) के 6 लाख से ज्यादा छात्रों को अब भी अपने बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार है. ये वो छात्र हैं, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में कम स्कोर हासिल किया था और फिर दूसरी बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया. पहली बार बोर्ड की तरफ से 10वीं में दूसरी बोर्ड परीक्षा का नियम लाया गया, जिसमें उन तमाम छात्रों ने हिस्सा लिया, जो अपना स्कोर इंप्रूव करना चाहते हैं या फिर जो छात्र पहली परीक्षा में फेल हो गए थे. सीबीएसई की तरफ से इन लाखों छात्रों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कभी भी जारी किया जा सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा, लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. 

कई छात्रों को दूसरे बोर्ड एग्जाम से उम्मीद

जिन 6.68 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है, उन्हें उम्मीद है कि उनका स्कोर बेहतर होगा और एक साल बच जाएगा. पास होने वाले छात्रों को 11वीं में एडमिशन दिया जाएगा. वहीं जिन छात्रों ने इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा दी है, वो सभी पहले से ही एडमिशन ले चुके हैं. नंबर बढ़ने के बाद उनकी अपडेटेड मार्कशीट स्कूल में पहुंच जाएगी.

आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा यहां जारी होगा CBSE रिजल्ट 

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
DigiLocker
UMANG app

CBSE 10वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा.
  • यहां CBSE Class 10 Second Board Result 2026 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और बाकी जानकारी भरनी होगी 
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • यहीं से मार्कशीट डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

Class 10 CBSE Result Phase 2 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद ध्यान से देखें मार्कशीट

सीबीएसई 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट ध्यान से देखनी चाहिए. इसमें अगर किसी तरह की कोई गलती है तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें. 

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: रिजल्ट आते ही तुरंत 11वीं में मिलेगा एडमिशन

सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को 11वीं में एडमिशन लेना होगा, ये उन छात्रों के लिए है, जो पहली परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे. 

CBSE 10th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट इन चार वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं - 

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
DigiLocker
UMANG app

DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या फिर www.digilocker.gov.in पर जाएं 

रिजल्ट जारी होते ही यहां 10वीं का लिंक एक्टिवेट हो जाएगा. 

लिंक पर क्लिक कर स्कूल कोड, रोल नंबर और स्कूल की तरफ से दिया गया सिक्योरिटी PIN दर्ज करें.

लॉगिन करने के बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें.

CBSE 10th Result 2026 LIVE: 6 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार होगा खत्म

CBSE उन 6 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी करने जा रहा है, जिन्होंने अपने नंबर सुधारने या फिर पास होने के लिए परीक्षा दी है. ऐसे छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. 

CBSE 10th Result 2026 LIVE: स्कूलों का सत्र शुरू, आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

CBSE 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है. छात्र अपने रोल नंबर के साथ बिल्कुल तैयार रहें. क्योंकि स्कूलों का नया सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cbse 10th Second Board Result 2026, Cbse 10th Second Board Result, CBSE Result Live Updates, CBSE 10th 2nd Board Exam Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com