विज्ञापन

बापू को नमन... राजघाट पहुंचे PM मोदी, बिरला, रेखा गुप्ता सहित कई नेता, शास्त्री को भी किया जा रहा याद

गांधी जयंती पर आज देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया जा रहा है. मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में राजघाट पर हो रहा है. जहां सुबह-सुबह पीएम मोदी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, स्पीकर ओम बिरला सहित कई नेता पहुंचे हैं.

बापू को नमन... राजघाट पहुंचे PM मोदी, बिरला, रेखा गुप्ता सहित कई नेता, शास्त्री को भी किया जा रहा याद
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी.
NDTV
  • पूरे भारत में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.
  • राजधानी दिल्ली के राजघाट पर सुबह से ही विभिन्न नेताओं का आना-जाना जारी है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी राजघाट पहुंचे.
नई दिल्ली:

Gandhi Jayati: आज पूरा भारत अपने दो महान नेताओं को नमन कर रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में स्थित राजघाट पर सुबह से ही नेताओं का आना-जाना लगा है. सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सहित कई नेता राजघाट पहुंचें. यहां सर्वधम प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है. जहां सभी ने बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि दी है. 

बापू का जीवन हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगाः पीएम मोदी

राजघाट पहुंच कर बापू को नमन करने के साथ-साथ पीएम मोदी ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. पोस्ट में उन्होंने लिखा- पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा. इसके साथ उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक भी लिखा- 

अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥

राजघाट के बाद विजय घाट पहुंचे पीएम मोदी, शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राजघाट के बाद पीएम मोदी विजय घाट भी पहुंचे. जहां पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उन्होंने श्रद्धांजलि दी. विजय घाट पर भी प्रार्थना सभा हो रही है. पीएम मोदी के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के अलावा सुबह-सुबह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णनन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई नेता राजघाट और विजय घाट पहुंच कर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसके अलावा जयपुर में सीएम भजललाल शर्मा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस के कई नेता-सांसद भी बापू और शास्त्री को नमन कर रहे हैं.  

यह भी पढ़ें - जेन जी Vs गांधी जी: CJP ने गांधी को प्रतीक तो बनाया, उनकी राह पर चल पाएगी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gandhi Jayanti, Gandhi Jayanti 2026, Rajghat, Tribute To Mahatma Gandhi, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com